CM साहब! लड़की दिलवा दो, शादी करनी है…, घर का पता देकर शख्स ने रख दी अनोखी डिमांड

धमतरी जिले में भी सुशासन तिहार मनाया जा रहा है, जिसमें फरियादी तरह-तरह की समस्याओं को लेकर आवेदन कर रहे हैं और शिकायत पेटी में समस्याओएं डाल रहे हैं. ऐसा ही एक आवेदन धमतरी जिले से 69 किलोमीटर दूर अमाली गांव से आया है. युवक ने पत्र में अपने दोस्त के लिए लड़की ढूंढने का अनुरोध किया है, ताकि वह शादी कर सके. इस तरह का आवेदन देख हर ओर चर्चा हो रही है.

अमाली गांव का रहने वाला शख्स जमन कुमार ध्रुव 36 वर्ष का है. उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है. वह तीसरे नंबर का भाई है. उसका पालन पोषण भी नहीं हो पा रहा है. परिवार में माता-पिता का निधन हो चुका है. वह कई वर्षों से शादी के लिए लड़की ढूंढ रहा है, लेकिन उसकी शादी नहीं हो पा रही है.

दोस्त ने भरा फॉर्म

गांव में ही उसका दोस्त रोहित साहू रहता है. शादी न होने की वजह से अपने दोस्त को परेशान देख रोहित के मन में एक विचार आया और सुशासन तिहार के जरिए छत्तीसगढ़ के सीएम से ही उसके लिए लड़की ढूंढने का आवेदन दे दिया. उसने फॉर्म में लड़की ढूंढने की बात लिख दी और आवास दिलाने का भी फॉर्म डाल दिया. अब ये आवेदन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

क्या बोले जिला कलेक्टर

यह पत्र महिला एवं बाल विकास विभाग को संबोधित है, जिसमें अमाली गांव का पता और मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है और यह मोबाइल नंबर रोहित साहू नामक युवक का है. इसने रजमन ध्रुव का आवेदन लिखा है. वहीं, इसकी सूचना जैसे ही जिला प्रशासन को लगी तो धमतरी जिला कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि हर व्यक्ति को हर समस्या का आवेदन करने का अधिकार है और जानकारी में ऐसा आवेदन आया है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द निराकरण किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दवा से भी दमदार हैं आक के पत्ते, ब्लड शुगर होगा कंट्रोल, ऐसे करें इस्तेमाल
Next post इस शहर में आते ही 8 मुख्यमंत्रियों की चली गई कुर्सी! अनोखा है रहस्य, पीएम मोदी बोले- यहां शोक आने से डरता है