नवरात्र में कन्या भोज के लिए गई बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, भिलाई में आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम

भिलाई। चैत्र नवरात्र के अंतिम दिन रामनवमी को कन्या भोज के लिए निकली एक साढ़े छह साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। बच्ची की हत्या से आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने सोमवार सुबह से जमकर हंगामा किया और चक्काजाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प भी हुई।

रविवार रात बच्ची की लाश उसी के मोहल्ले में रहने वाले युवक की कार में मिली थी। बच्ची के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद जांच में जुटी मोहन नगर पुलिस ने रात में कार से बच्ची की लाश बरामद किया है।

जिसकी कार में बच्ची की लाश मिली है, उसे मोहल्ले वालों ने उसे संदिग्ध मानकर उसकी जमकर पिटाई भी की। बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बस्ती में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

naidunia_image

जानकारी के अनुसार बच्ची सुबह आठ बजे घर से कन्या भोज के लिए निकली थी। इसके बाद वह शाम तक वापस घर नहीं लौटी, तो परिवार वालों ने मोहन नगर थाने में इसकी शिकायत की। जिसके बाद बच्ची की तलाश शुरू की गई थी।

कार में मिली लाश

रात करीब 8:30 बजे मोहल्ले में ही रहने वाले अनुराग मेश्राम उर्फ बादल की कार में बच्ची की लाश मिली। बच्ची के शरीर पर करंट से झुलसने और गले पर घोंटने की जैसे निशान मिले हैं। बच्ची की लाश मिलने के बाद गुस्साए मोहल्ले वालों ने अनुराग उर्फ बदल मेश्राम की जमकर पिटाई भी की।

naidunia_image

पुलिस उसे भीड़ से बचाकर थाना लाई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई है या नहीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post नक्लवाद पर गरमाई सियासत: ‌सिंहदेव बोले- सरकार नक्सलियों से वही कर रही, जो रामचंद्र जी ने रावण से किया
Next post नक्सल विरोधी मुहिम: अंतिम लड़ाई का खाका तैयार, सीमावर्ती क्षेत्रों में जल्द खुलेंगे 50 नए सुरक्षा कैंप