भिलाई निगम की बजट बैठक में उग्र दिखे नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम

भिलाई। नगर निगम भिलाई की बजट बैठक में नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह आक्रामक दिखे। उनके इस तेवर की चर्चा नगर निगम के साथ-साथ पूरे शहर में होती रही। दया सिंह जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। अधिकारियों को दो टूक कहा कि, अगर जनता के टैक्स से मिले एक रुपए का हिसाब-किताब इधर-उधर हुआ तो सोच लें। उनकी अगली पोस्टिंग जेल में होगी। ये छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार है। सुशासन की सरकार है। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार करने वालों की जगह जेल है। दया सिंह ने आगे कहा कि सड़क, नाली और पानी जैसी जरूरी समस्याओं पर महापौर का ध्यान नहीं है। उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। जनता त्रस्त हो चुकी है। निगम में कांग्रेस की शहर सरकार है। उनसे कामकाज संभाले नहीं जा रहा है। बजट बैठक में कई जरूरी मुद्दों पर दया सिंह ने प्रकाश डाला। जिसकी चर्चा अधिकारी व अन्य पार्षद करते दिखे। अगली बैठक में तैयारी के साथ आने के लिए अधिकारियों को दया सिंह ने कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अंडे का ठेला लगाने वाले प्रिंस को इनकम टैक्स ने भेजा 50 करोड़ रुपये के ट्रांजैक्शन पर नोटिस
Next post चीन ने पाकिस्‍तान में पहली बार तैनात की अपनी सेना? शहबाज सरकार का आया जवाब, पाकिस्‍तानी सेना की बड़ी शर्मिंदगी