बेटे के दुष्कर्म प्रकरण में फंसने की धमकी देकर पिता से साइबर ठगी करने वाले तीन आरोपित बरेली से गिरफ्तार

अंबिकापुर। बेटे के दुष्कर्म के प्रकरण में फंसने की धमकी देकर पिता से 70 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को बलरामपुर जिले की बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों में गोठिया मोहल्ला थाना सीबीगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी शाकिब खान, रिफाकत हुसैन व रहपुरा चौधरी थाना इज्जतनगर जिला बरेली उत्तर प्रदेश निवासी रिजवान अहमद शामिल है। आरोपितों ने सुनियोजित तरीके से पुलिस की वर्दी पहन वीडियो कॉल किया था। बच्चे के रोने की आवाज भी सुनवाई थी। इसी आधार पर भयभीत पिता ने रकम ऑनलाइन अंतरित कर दिया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post गोल्ड स्मगलिंग: एक्टर रान्या राव तो प्यादा निकली, असली खेल तो तरुण ने किया, सामने आया अमेरिका कनेक्शन
Next post बिहार-तिहार स्नेह मिलन कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री साय