छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास पर छापा… बाहर जमा हुए कांग्रेसी बजा रहे नगाड़ा

रायपुर/भिलाई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छत्तीसगढ़ में 15 स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। इनमें कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भिलाई स्थित आवास भी शामिल है।

भूपेश बघेल के निवास पर छापे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में कांग्रेस जुटने लगे। उनका आरोप है कि भाजपा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष नेताओं को परेशान कर रही है।

अब तक की जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित पदुमनगर निवास पर छापा मारा। यह कार्रवाई राज्य में कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में की गई है।

ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों समेत राज्य में कुल 15 स्थानों पर छापेमारी की है। सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम चार इनोवा गाड़ियों में पूर्व मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंची और महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की।

इसके अलावा, बिल्डर मनोज राजपूत, अजय चौहान, सहेली ज्वेलर्स के संदीप सिंह, होटल कैमलिन और दो राइस वेयर हाउस पर भी ईडी की टीमें पहुंचकर जांच कर रही हैं।

भिलाई में कहां-कहां ईडी के छापे

  • पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का निवास
  • भिलाई तीन निवासी संदीप सिंह
  • मनोज राजपूत बिल्डर
  • सहेली ज्वेलर्स
  • होटल कैमलिन दुर्ग
  • दो राइस मिलर

भिलाई में बघेल के निवास पर ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ जवानों के साथ कांग्रेसियों का विवाद भी हुआ। मीडिया कर्मियों को कवरेज से रोके जाने पर कांग्रेसियों ने हंगामा किया। कुछ देर में ही माहौल शांत हो गया।

कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ शुरू की नारेबाजी। बड़ी संख्या में कांग्रेसी पूर्व मुख्यमंत्री के निवास के सामने पहुंचे हैं।

ईडी ने पहले कहा था कि छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के कारण राज्य के खजाने को भारी नुकसान हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में 2100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गई। इस मामले में राज्य सरकार के नौकरशाहों और व्यापारियों सहित कई लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

इस बीच, राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है, और आगामी दिनों में इस मामले पर और अधिक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल सकती हैं।

naidunia_image

फोटो: पूर्व मुख्यमंत्री के निवास में ईडी के अधिकारी घर में मिले वाहनों के चाबी के गुच्छे को लेकर बाहर निकले। बाहर खड़े पूर्व मुख्यमंत्री के वाहन सहित अन्य वाहनों की भी जांच की गई।

naidunia_imagenaidunia_imagenaidunia_image

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पटाखा दुकान में आग लगने से 5 का दम घुटा, मरने वालों में 2 सगे भाई भी शामिल
Next post बांग्लादेशी होने के शक में 25 लाए गए थाने, पीएम की सभा से पहले बिलासपुर पुलिस हुई सतर्क