






भिलाई। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति भिलाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भगवान शिव का महा अभिषेक किया गया। इसके बाद बारात निकाली गई, बारात में विभिन्न स्थानों से आये झांकिया निकाली गई। झांकी में कलाकारों ने भगवान शिव के गण के रूप धारण कर नाचते गाते अपने करतब दिखाए। आयोजन समिति की ओर से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री विजय बघेल, विधायक श्री गजेंद्र यादव, श्री रिकेश सेन एवं विधायक जगदलपुर श्री किरण सिंह देव और अन्य अथितियों को समिति के अध्यक्ष श्री दया सिंह ने शिव प्रतिमा व शाल भेंट कर सम्मान किया।
