रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर जश्न मनाना कांग्रेस नेताओं को पड़ा भारी, FIR दर्ज

रायपुर: बलौदाबाजार हिंसा में जेल में बंद कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव की रिहाई के बाद सड़क पर जश्न मनाना कांग्रेस नेताओं को महंगा पड़ा है। शुक्रवार को रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर रिहाई के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा जश्न मनाने के मामले में गंज थाना क्षेत्र में एफआइआर दर्ज की गई है।

एफआइआर में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, पीसीसी महामंत्री सुबोध हरितवाल और अन्य 13 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है।इन नेताओं के खिलाफ सार्वजनिक स्थान पर जश्न मनाने और कानून व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने का आरोप है।

naidunia_image

एक घंटे तक किया गया था जाम

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के शुक्रवार को रिहाई हुई। इसके बाद सैकड़ों की भीड़ एक्ट्ठा हो गई। रोड जाम कर दी गई। तकरीबन एक घंटे से ज्यादा समय तक यही हाल रहा। जैसे ही देवेंद्र बाहर निकले इस दौरान सभी धक्का मुक्की करने लगे। पुलिस ने धक्का मुक्की हुई।

naidunia_image

बेरीकेटिंग को भी तोड़ दिया गया। जिसमें कुछ लोगों को चोट भी आई है। बाहर निकलने के बाद देवेंद्र यादव ने बीच रोड में कार में पर खड़े होकर 20 मिनट तक भाषण बाजी की। ।

एफआईआर में जिन नेताओं के नाम:

1. देवेंद्र यादव (कांग्रेस विधायक)

2. सुबोध हरितवाल (पीसीसी महामंत्री)

3. शांतनु झा

4. आकाश शर्मा (यूथ कांग्रेस अध्यक्ष)

5. शोएब ढेबर

6. अतीक मेमन

7. फराज

8. फरदीन खोखर

9. अनवर हुसैन

10. शेख वसीम

11. नीता लोधी

12. बाबी पांडे

13. शिबली मेराज खान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post तेलंगाना के श्रीशैलम टनल में फंसे झारखंड के मजदूरों के परिजनों को अब ईश्वर पर भरोसा, अंदर से नहीं मिल रहा कोई रिस्पांस
Next post सुकमा में 20 साल बाद खुले राम मंदिर में पोलिंग बूथ, कई गांवों में पहली बार मतदान