खौफनाक घटना: 10 मिनट तक छह साल के मासूम को नोचते रहे तीन आवारा कुत्ते, खोपड़ी खुल गई, शरीर में 200 से ज्‍यादा छेद

रायपुर। शहर में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। दरअसल दलदल सिवनी के आर्मी चौक के पास छह वर्ष के मासूम बासु कश्यप को तीन आवारा कुत्तों ने 10 मिनट तक नोच-नोच कर काटा, जिसके चलते उसके सिर में बड़े जख्म के साथ शरीर में करीब 200 से अधिक छेद हुए हैं। वहीं, पीठ का मांस भी कुत्ते नोच डाले हैं। दरअसल बच्चा अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था, तभी आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया, जिसे देखकर दूसरे बच्चे रोते हुए बच्चे के पिता के पास पहुंचे। शाम के वक्त अंधेरे में दौड़ते हुए बच्चे का पिता जब मौके पर पहुंचे तो देखकर वे अचंभित हो गए। पहले तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि बच्चा किधर है, क्योंकि कुत्ते लगातार बच्चे को नोच-नोचकर खा रहे थे। इस बीच उन्होंने बड़ी मुश्किल से कुत्तों के चंगुल से बच्चे को बचाया और अस्पताल ले गए।

naidunia_image

शहर में लगातार हो रही घटनाएं

  • कुत्तों के काटने के मामले शहर में लगातार सामने आ रहे हैं। बीते महीने एक ऐसा ही मामला जोन-2 के सांई नगर क्षेत्र में हुआ था, जहां पर एक कुत्ते ने आठ वर्ष की अंजलि के ऊपर हमला कर दिया था।
  • इस मामले में स्थानीय लोगों बताया था कि काटने वाले कुत्ते को निगम की टीम पहले उठाकर ले गई थी, बाद में उसी जगह लाकर छोड़ दी।
  • कुछ दिनों तक कुत्ते की स्थिति ठीक थी, फिर उसने लोगों पर हमला करना शुरू कर दिया है, जिसकी शिकायत भी निगम में की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post इंस्टाग्राम रील बनाने के लिए वीरांगना अवंती बाई की प्रतिमा को मारे थप्पड़, पुलिस ने दो लड़कियों को पकड़ा
Next post शराब तस्करी केस में भिलाई का गुड्डू बिहारी गिरफ्तार:पुलिस ने 34 लाख की अवैध शराब की जब्त; 4 महीने से फरार था आरोपी