त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 : मतदान दल वाहन को हरी झंडी दिखा कर की गई रवाना, 17 फरवरी को मतदान

दुर्ग 16 फरवरी 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 अंतर्गत 17, 20 एवं 23 फरवरी की तिथि निर्धारित की गई है। मतदान का समय सुबह 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक निर्धारित है। दुर्ग जिले के जनपद पंचायत दुर्ग में 17 फरवरी 2025 को पंचायत प्रतिनिधि चुनने मतदान होगा। मतदान दलों को आज पालीटेक्निक कॉलेज सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान सामग्री प्रदान कर संबंधित मतदान केन्द्र के लिए रवाना किया गया। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने मौका निरीक्षण कर मतदान दलों के अधिकारी/कर्मचारियों से रु-ब-रु चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। ज्ञात हो कि पंचायत चुनाव में मतदाता को चार अलग-अलग मतपत्र में वोट देना होगा। पंच-सफेद, सरपंच – नीला, जनपद सदस्य -पीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी मतपत्र है। मतदान समाप्ति पश्चात मतदान केन्द्र में ही मतों की गणना की जाएगी। मतगणना का कार्य पीठासीन अधिकारी द्वारा अपने केन्द्र के मतदान अधिकारियों के सहयोग से किया जाएगा। मतगणना पश्चात् मतदान दलों द्वारा निर्धारित सामग्री वितरण केन्द्र में ही मतदान सामग्री 17 फरवरी की शाम से देर रात्रि तक जमा की जाएगी। मतगणना का सारणीकरण 18 फरवरी को जनपद पंचायत कार्यालय में होगी। सारणीकरण के बाद जनपद पंचायत कार्यालय से परिणाम घोषित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पूर्व मुख्यमंत्री के फॉर्म हाउस में चोरी, ताला तोड़कर 15 हजार का सामान ले गए चोर, पीतल के नल भी हुए गायब
Next post गुणों के स्मृति से वृत्ति,कर्म,बोल और हमारा व्यवहार श्रेष्ठ बनता है.. ब्रह्माकुमारी सरिता दीदी धमतरी