दुर्ग के कांग्रेस नेता के फॉर्म-हाउस से 500 पेटी शराब जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 11 फरवरी को मेयर चुनाव के लिए वोटिंग है। इससे पहले आबकारी टीम ने छत्तीसगढ़ में 1.31 करोड़ की शराब पकड़ी है। दुर्ग कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा के ग्राम फुण्डा स्थित फॉर्म हाउस में 500 पेटी शराब जब्त की गई, जिसकी कीमत 31 लाख 20 हजार रुपए है। इलाके के सांसद विजय बघेल का आरोप है कि घोटाले की शराब को कांग्रेसी चुनाव में खपा रहे हैं।

इससे पहले बलौदाबाजार के सिमगा से 700 पेटी और बेमेतरा में 780 पेटी अंग्रेजी शराब पकड़ी गई थी। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए है।नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इधर, इसी बीच खैरागढ़ में भी बड़ी कार्रवाई की गई। यहां दस्तावेज नहीं दिखा पाने पर 35 लाख की चांदी की पायल को जब्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कबाड़ में किया जा रहा था ट्रकों की अवैध कटिंग, लगभग 20 लाख रूपये की सामग्री की गयी जप्त
Next post दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर दिल्ली विधान चुनाव के जीत का मनाया जश्न