सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, तलाशी अभियान जारी

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में बीजापुर के गंगालूर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरचोली-तोड़का के जंगल में शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में सुरक्षा बल ने आठ नक्सलियों को मार गिराया। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ स्थल से इंसास राइफल, बैरेल ग्रेनेड लांचर समेत भारी मात्रा में विस्फोटक भी मिले हैं। 

मारे गए नक्सलियों के शव लेकर जवान पालनार स्थित फारवर्ड ऑपरेटिंग बेस कैंप पहुंच चुके हैं, जहां उनकी पहचान की जा रही है। यहां से शवों को बीजापुर जिला मुख्यालय ले जाया जाएगा। पुलिस के अनुसार कोरचोली क्षेत्र में पश्चिम बस्तर डिवीजन व गंगालूर एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी। 

दोपहर तक हुई गोलीबारी

शुक्रवार को डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा 202 व सीआरपीएफ 222 वाहिनी की संयुक्त टीम को अभियान पर भेजा गया था। शनिवार सुबह 8.30 बजे नक्सलियों ने घात लगा कर सुरक्षा बल पर हमला किया। जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। दोपहर तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। सुरक्षा बल को भारी पड़ता देख बाकी नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post हापुड़ में दरोगा की विदाई का अनोखा अंदाज
Next post गर्लफ्रेंड के कहने पर कुंभ में बेचने लगा दातून, कमाया इतना कि सब हो गए हैरान!