उतई नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षद के नामांकन दाखिला में पहुंचे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर

आज दुर्ग ग्रामीण विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत उतई नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भाजपा अधिकृत प्रत्याशी सरस्वती नरेन्द्र साहू व सभी 15 वार्ड के पाषर्द प्रत्याशी के नामांकन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सम्मिलित होकर उनका नामांकन पत्र दाखिल कराया।

सभी प्रत्याशी को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित किया 

इन्हों ने भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद हेतु भारतीय जनता पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के रूप में सरस्वती नरेन्द्र साहू व पार्षद पद हेतु अधिकृत प्रत्याशी वार्ड 01 मोतिम ठाकुर वार्ड 02 सोमेन्द्र सोनू राजपूत 03 सुरेन्द्र वर्मा,04,लक्ष्मीनारायण साहू,वार्ड05 सतीश कुमार चंद्राकर, वार्ड 06लता सोनवानी वार्ड 07 भीमसेन सिन्हा,08 तेज बाई सिन्हा, वार्ड 09 चेतन चिंटू सिन्हा वार्ड 10 खूबी राम साहू, वार्ड 11 नारायण देशमुख, वार्ड 12 अनीता नीलम गड़े, वार्ड 13 गीतेश कुमार ठाकुर, वार्ड 14 संगीता रजक वार्ड 15 सुनीता गौतम चंद्राकर ने आज नामांकन दाखिल किया।

गांव संवारेंगे, शहर संवारेंगे, हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सभी भाजपा अधिकृत प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव का शंखनाद हो चुका है। समूचा छत्तीसगढ़, लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए उत्साहित है।
पिछले एक वर्ष में हमारी सरकार ने कोने-कोने तक छत्तीसगढ़ को संवारने हेतु पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया है। विकास के ध्येय को फलीभूत करते हुए राज्य ने अभूतपूर्व प्रगति की है।

हमारी सरकार ने प्रदेश में ‘मोदी की गारंटी’ के सभी बड़े वादों को प्राथमिकता से पूरा किया है। इसका समुचित लाभ नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को मिल रहा है। जिससे जनता का विश्वास पूर्णतः भाजपा पर है, भाजपा की सही नीति और साफ नीयत पर है।
नगरीय निकाय एवं त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव लाखों कार्यकर्ताओं का चुनाव है, उनको सम्मानित करने का चुनाव है। हम प्रदेश के नगरीय निकायों और पंचायतों में जीत दर्ज करेंगे

इस अवसर पर जिला मंत्री रोहित साहू,मंडल अध्यक्ष शीतल ठाकुर, महामंत्री सोनू राजपूत, सतीश चंद्राकर, लक्ष्मी नारायण साहू, चंदू देवांगन, रूपेश पारख, हूब लाल, सोहन रिगरी, नरेंद्र साहू, ममता चंद्राकर, विनोद, चिंटू सिंह, कांति साहू, दानेश्वरी देशमुख, संगीत रजक, ताकेश्वर, तुलु राम साहू, घनश्याम चंद्राकर, हरीश यादव, राजकुमार, भीमसेन, गौतम चंद्राकर आमजन व भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मौनी अमावस्या पर अयोध्या में उमड़ी भीड़ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड…
Next post उतई नगर पंचायत चुनाव संबंधित आवश्यक कार्यकारिणी बैठक में शामिल हुए दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर