छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मुठभेड़, एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम सहित अब तक 27 ढेर

गरियाबंद। ओडिशा सीमा पर स्थित गरियाबंद जिले में चल रही मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली जयराम उर्फ चलपति सहित अब तक 27 नक्सली ढेर हो गए है। मुठभेड़ अभी जारी है। इसमें छत्तीसगढ़ का जवान धर्मेंद्र भोई व ओडिशा का जवान डमरू घायल हुए हैं।

रायपुर के नारायणा अस्पताल में भर्ती जवानों की हालत स्थिर है। मूलत: आंध्रप्रदेश का निवासी 60 वर्षीय जयराम केंद्रीय कमेटी का मेंबर व ओडिशा राज्य कमेटी का प्रभारी था। बता दें कि 16 जनवरी को छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए थे।

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सोमवार को हुई मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गए हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है और माना जा रहा है कि अभी और शव मिल सकते हैं। वहीं, नक्सली अभी भी रुक-रुक कर गोलीबारी कर रहे हैं। 60 से अधिक नक्सलियों के घेरे जाने की खबर है।

छत्तीसगढ़ और ओडिशा के 1000 से अधिक जवान अभियान में जुटे हैं। सोमवार शाम को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ मैनपुर थाना क्षेत्र में कुल्हाड़ी घाट स्थित भालू डिग्गी जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों के शव मिले। कुछ की पहचान होना बाकी है।

मारे गए नक्सलियों में ओडिशा प्रमुख भी शामिल

  • मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी का सदस्य मनोज और स्पेशल जोनल कमेटी सदस्य गुड्डू भी शामिल हैं। मनोज ओडिशा राज्य प्रमुख भी था।
  • इसी तरह 1 करोड़ का इनामी नक्सली केंद्रीय कमेटी मेंबर जयराम उर्फ चलपती भी मारा गया है। मरने वालों में महिला नक्सली भी शामिल हैं। अन्य नक्सलियों की पहचान की जा रही है।
  • नक्सलियों के पास से एसएलआर राइफल और ऑटोमेटिक हथियार बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
  • सोमवार की मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के लिए E30,कोबरा 207, सीआरपीएफ 65 एवं 211 बटालियन, एसओजी नुआपाड़ा की संयुक्त पार्टी रवाना हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post कुरूद लोहिया रोड़ पर हो रहे अवैध अतिक्रमण पर निगम की टीम ने की बेदखली कार्यवाही
Next post बिलासपुर कलेक्टर के दरबार में दिव्यांग और बुजुर्ग भी झेल रहे सिस्टम की मार