आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया अभिनंदन

रायपुर.  केंद्रीय कृषि तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज दुर्ग जिले के ग्राम नगपुरा में आयोजित मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जनमन योजना, नियद नेल्ला नार योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखारकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरूण साव और श्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर सहित अन्य अतिथियों ने भी आवास योजना के लाभार्थियों का पांव पखार कर अभिनंदन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अग्रसेन पब्लिक हाई स्कूल धनोरा दुर्ग द्वारा 7वा वार्षिकोत्सव ‘UTKARSH’ 2024 मनाया गया
Next post गुरुद्वारे हाल सुपेला में गतका एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ (GAC) की वार्षिक सामान्य सभा का आयोजन