झगड़ा सुलझाने पहुंची थी पुलिस, पति ने घर में लगा दी आग… सिलेंडर फटा और सभी जलते हुए दौड़े

रायपुर(Raipur News)। रायपुर के खमतराई क्षेत्र के रामेश्वर नगर में पति और पत्नी के बीच जमकर विवाद हो रहा था। पड़ोसियों ने दोनों के बीच विवाद को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाया था। इस दौरान गुस्साए पति ने घर में आग लगा दी। आग सिलेंडर तक पहुंची और वो फट गया।

इसके बाद वहां झगड़ा सुलझाने पहुंची पुलिस स्टाफ और तीन अन्य लोगों के कपड़ों में आग लग गई और वे जान बचाकर बाहर की ओर भागे। पुलिस के आने से पहले ही महिला अपने बच्चे को लेकर बाहर चली गई थी, जिससे वो बच गई।

पांच लोग जल गए

सिलेंडर में धमाके से दोनों पेट्रोलिंग स्टाफ आरक्षक विकास सिंह और हेमंत गिलहरे झुलस गए व साथ में तीन अन्य लोग भी झुलस गए। इन्हें इलाल के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया। घटना में महिला आग लगाने वाले पति अमरेश्वर राव (40 वर्ष) की जलने से मौत हो गई। आग फैलने के बाद वो घर के अंदर ही था।

सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घर में तलाशी के दौरान राजा राव का शव मिला।

झगड़ा सुनकर पुलिस बुलाई

अमरेश्वर और पत्नी संध्या का झगड़ा सुन पड़ोसियों ने पुलिस बुलाई थी। खमतराई थाने की पेट्रोलिंग और डायल-112 की टीम जब मौके पर पहुंची तब तक पत्नी संध्या अपने बच्चे को लेकर पड़ोसी के घर चली गई थी। पत्नी के मुताबिक पति ने उसके गले पर चाकू मार दिया था।

 

जब महिला पड़ोसी के घर गई तो पति अमरेश्वर उसे गालियां देता रहा। उसने पड़ोसियों की भी नहीं सुनी। इसी दौरान उसने आग लगा ली। शंका है कि सिलेंडर का पाइप काटा होगा, तभी धमाका हुआ।

घर से धुंआ देख पुलिसवाले व तीन पड़ोसी दौड़े और धमाके की चपेट में आकर झुलस गए। धमाका इतना तेज था कि घर पर रखी बाइक, कूलर, टीवी और सारा सामान जलकर खाक हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ठगों के बैंक खातों में 175 करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजेक्शन, पैसा यूएस डॉलर से विदेश भेजा
Next post भ्रष्टाचार के विरुद्ध आर-पार… एक साल की साय सरकार में हर महीने 5 भ्रष्टाचारी गए जेल, अब बनेगा आयोग