तीसरी पास शख्स ने की 88 लाख की ऑनलाइन ठगी, पहले कपड़े की दुकान में करता था काम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में रेंज साइबर पुलिस ने ठगी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपित लुधियाना (पंजाब) निवासी गुरप्रीत सिंह, गरियाबंद निवासी अरुण सिन्हा व कमल किशोर नेताम ने शेयर ट्रेडिंग और सिम स्वैपिंग कर ठगी की थी।

शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 88 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का आरोपी गुरप्रीत केवल तीसरी पास है। वह लुधियाना में कपड़े की दुकान में काम करता था। गुरप्रीत ठगी की रकम निकालकर दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का काम करता था। इसी मामले में पूर्व में भी उत्तर प्रदेश, बिहार, चेन्नई, कोलकाता से गिरफ्तारी हो चुकी है।

साइबर ठगों के खिलाफ एक्शन में पुलिस

  • पुलिस के अनुसार, अलग-अलग खातों में जमा ठगी की पूरी रकम होल्ड करा ली गई है। इसी तरह रेंज साइबर पुलिस ने सिम स्वैपिंग कर साढ़े छह लाख रुपये की ठगी करने के मामले में कमल किशोर नेताम को गिरफ्तार किया है।
  • वहीं शेयर मार्केट में निवेश के नाम से ठगी से प्राप्त रकम को यूएसडीटी के माध्यम से किसी दूसरे के अकाउंट में ट्रांसफर करने के मामले में पुलिस ने गरियाबंद निवासी अरूण सिन्हा को गिरफ्तार किया है।

सिम स्वैपिंग से ठगी

सिम स्वैप का सीधा मतलब सिम कार्ड को बदल देना या उसी नंबर से दूसरा सिम निकलवा लेना है। सिम स्वैपिंग में मोबाइल नंबर से एक नए सिम का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। इसके बाद आपका सिम कार्ड बंद हो जाता है। ऐसे में ठग के पास आपके मोबाइल नंबर से सिम चालू हो जाती है। इसी का फायदा उठाकर वह ओटीपी मंगाता है और फिर आपके खाते से पैसे उड़ा लेता है।

ठगी की रकम से खरीदे सामानों की बरामदगी

naidunia_image

पुलिस रिमांड में लिए गए ठगी के मास्टरमाइंड अशफाक उल्लाह से ठगी की रकम और उसके सहयोगियों के बारे में सघन पूछताछ कर रही है। वहीं उसके बताए अनुसार ठगी की रकम से खरीदे गए बेशकीमती वाहनों व सामानों की बरामदगी भी शुरू कर दी है।

पुलिस ने अब तक ठगी की रकम से खरीदे गए करीब दस लाख लागत के जिम के सामानों समेत 50 लाख लागत की बीएमडब्लू, 20 लाख की क्रेटा कार, 18 लाख लागत की वरना कार व दो लाख रुपये लागत की जावा मोटरसाइकिल बरामद की है। फार्च्यूनर, थार जैसे वाहनों व बुलेट की बरामदगी की कवायद जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post Mobile स्कूल लाने से मना करने पर 11वीं के छात्र ने दो शिक्षकों पर किया हमला, एक की हालत गंभीर
Next post फ़्लोरा मैक्स घोटाला : महिला एजेंट के पति ने खाया जहर, उपचार जारी