



पाकिस्तान जो जहर दूसरों को देता आया अब वो उसकी जमीन पर जगह जगह अपना असर दिखा रहा है..


बलूचिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर हुए बम विस्फोट में 21 लोगों की मौत हो गई और 30 से ज़्यादा लोग घायल हो गए। बलूच लिबरेशन आर्मी ने जाफ़र एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रही पाकिस्तानी सेना की यूनिट निशाना बनाते हुए इस विस्फोट को अंजाम दिया। लिबरेशन आर्मी ने इस विस्फोट की ज़िम्मेदारी लेते हुए लिखा है:
“हम क्वेटा रेलवे स्टेशन पर पाकिस्तानी सेना पर हुए फिदायीन हमले की जिम्मेदारी लेते हैं – BLA
आज सुबह, क्वेटा रेलवे स्टेशन पर एक पाकिस्तानी सेना इकाई पर फिदायीन हमला किया गया, जब वे इन्फैंट्री स्कूल से एक कोर्स पूरा करने के बाद जाफर एक्सप्रेस से लौट रहे थे। यह हमला बीएलए की फिदायीन इकाई, मजीद ब्रिगेड द्वारा किया गया था। विवरण जल्द ही मीडिया को जारी किया जाएगा।”