मेरठ में SSP ऑफिस के सामने नस काटने लगी महिला वकील, चाकू साथ लाई थी; दारोगा को दिलाना चाहती है सजा

मेरठ। दुष्कर्म के आरोपित दारोगा की गिरफ्तारी नहीं होने पर महिला अधिवक्ता ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय में अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया। महिला पुलिसकर्मियों ने किसी तरह उसे समझाया और कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। इस दौरान महिला ने वहां जमकर हंगामा किया और प्रार्थना पत्रों की प्रति भी जला दी। 

लोहियानगर क्षेत्र निवासी एक महिला अधिवक्ता पिछले दो साल से न्याय के लिए भटक रही है। वह एसएसपी से लेकर लखनऊ डीजीपी और सीएम दरबार में भी न्याय की गुहार लगा चुकी है। कहीं भी सुनवाई नहीं होने पर पीड़िता सोमवार को चाकू लेकर एसएसपी कार्यालय में पहुंची। महिला ने अचानक चिल्लाते हुए चाकू निकालकर अपने हाथ की नस काटने की कोशिश की। 

महिला का चिल्लाने की आवाज सुन वहां मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने बामुश्किल उसके हाथों से चाकू छीना। इसके बाद पीड़िता ने हंगामा करते हुए एसएसपी कार्यालय पर ही प्रार्थना पत्रों की प्रति रखकर आग लगा दी। हांलाकि इससे पहले भी महिला एसएसपी की गाड़ी के आगे लौट चुकी है और एक बार खुद के ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने की कोशिश कर चुकी है।

 

यह था मामला

वर्ष 2022 में नौचंदी थाने की कैलाशपुरी चौकी प्रभारी रहे केके गौतम ने महिला को नगर निगम के ठेकेदार से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में जेल भेजा था। जमानत पर आने के बाद महिला ने कोर्ट के आदेश पर दारोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करा दिया था। पुलिस जांच में दारोगा पर दुष्कर्म करने की पुष्टि नहीं हो पाई। तब से महिला दारोगा के खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए भटक रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बाबा के अंधविश्वास का हो गया पर्दाफाश!
Next post इंद्र लोक से आया ‘गुड़हल’, चंद पलों में अमीर बनाने की ताकत रखता है यह फूल, पैसों में खेलेंगे आप