पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग ने उप निरीक्षक (अ) को स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर किया पदोन्नत

दुर्ग। पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, छत्तीसगढ़ के आदेशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, श्री राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के द्वारा सामान्य शाखा संवर्ग, पुलिस मुख्यालय के उप निरीक्षक (अ) से निरीक्षक (अ) के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची जारी की गई। इस सूची के आधार पर श्री जितेन्द्र कुमार सुखदेवे, कार्यालय पु.म.नि. दुर्ग रेंज, को स्टार लगाकर निरीक्षक (अ) के पद पर पदस्थ किया गया।

आज दिनांक 22.10.2024 को, पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज श्री राम गोपाल गर्ग (IPS) ने श्री जितेन्द्र कुमार सुखदेवे को पदोन्नति प्रदान की और उनके उत्तरदायित्व में बढ़ोतरी की। उन्होंने कहा कि श्री जितेन्द्र कुमार अपनी दक्षता, निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने नए उत्तरदायित्व की महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर कार्यालय पु म नि दुर्ग रेंज से डीएसपी श्री पनिक राम कुजूर, डीएसपी श्रीमती शिल्पा साहू, स्टेनो श्रीनिवास राव, लिपिक उप निरीक्षक (अ) श्री सफ़ीख खान, पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला सहित कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवादः इलाहाबाद हाई कोर्ट से मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका, खारिज हुई ये अपील
Next post लॉरेंस विश्नोई पर अब बृजभूषण शरण सिंह ने मुंह खोला, पप्पू यादव के बाद बीजेपी नेता भी सलमान विवाद में कूदे