युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा किया जायेगा दिव्य दशहरा महोत्सव 2024 का भव्य आयोजन

भिलाई। प्रतिष्ठित युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल द्वारा आयोजित गणेश पूजा, दुर्गा पूजा एवं अब भव्य दशहरा का आयोजन बडे ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ किया जायेगा। इस भव्य दिव्य दशहरा महोत्सव में इस वर्ष कुछ विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। 75 फ़ीट ऊँचा रावण के पुतले एवं 50 फ़ीट ऊँचा कुंभकर्ण एवं मेघनाथ के पुतलों के साथ आन्ध्रप्रदेश काकीनाड़ा के प्रसिध्द आतिशबाजी एवं आई पी एल स्तर की रंगभीरंगी आकाशीय आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जायेगा। इस अवसर पर उपस्थित राष्ट्रीय स्तर की प्रसिद्ध भजन गायिका, लक्ष्मी दुबे शामिल होगी। लक्ष्मी दुबे ने अपने संगीतमय सफर में भक्तिमय भजनों के माध्यम से लाखों दिलों को छुआ है और उनके गीत “हर घर भगवा छाएगा” ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post राज्यपाल श्री डेका कालीबाड़ी वैशाली नगर में दुर्गा पूजा उत्सव में शामिल हुए
Next post सौरभ चंद्राकर के भारत आने के बाद कई दिग्गजों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें? भूपेश बघेल से लेकर इन अधिकारियों के नाम