भिलाई में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों का सम्मान/विदाई समारोह

भिलाई नगर :  पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए 1-निरीक्षक मोतीलाल शुक्ला, 2-उप निरीक्षक उनियार चांदने, 3-सहायक उप निरीक्षक रोहित मालेकर, 4-प्रधान आरक्षक क्रमांक भुनेश्वर कश्यप, 5-प्रधान आरक्षक (चालक) ताराचंद का सम्मान/विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे., पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का पुष्पगुच्छ दिया जाकर सम्मानित किया गया।

 

इसके पश्चात् सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने लगभग 35 से 40 वर्ष के सेवा के अपने अनुभव का साझा किये। सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी/कर्मचारियों को श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे. द्वारा उद्बोधन में कहा गया कि आप सभी सेवानिवृत्त हो रहे है, आपकेे पुलिस विभाग में पूर्ण क्षमता से इतने वर्षो तक किए गए कार्य के लिए मैं आपकी प्रशंसा करता हूॅॅं और पुलिस विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन करता हूॅॅं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/कर्मचारियों ने जो अनुभव साझा किए है, और उन्होंने जो बात कही है वह पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्वरूप है। हम सभी एक परिवार के रूप में है और जब कभी भी पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी/कर्मचारियों को हमारी आवश्यकता होगी हम सदैव मदद् के लिए तत्पर रहेगें। श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला, भापुसे. द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे सभी अधिकारी/ कर्मचारियों एवं उनके परिवार के सदस्यों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

 

उक्त कार्यक्रम के दौरान श्री सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जिला-दुर्ग, श्री वेदव्रत सिरमौर अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला दुर्ग, श्री अभिषेक झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग, सुश्री ऋचा मिश्रा अति.पुलिस अधीक्षक (यातायात) जिला दुर्ग, श्री चिराग जैन, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री सत्यप्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर, श्री हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, श्री आशीष बंछोर पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पाटन, श्री संजय पुंढीर उप पुलिस अधीक्षक बाल.अपराध शाखा दुर्ग, श्री नीलकंठ वर्मा रक्षित निरीक्षक दुर्ग एवं समस्त थाना/चौकी प्रभारी, जिला दुर्ग तथा जिला विशेष शाखा, नियंत्रण कक्ष, आईयूसीएडब्ल्यू तथा रक्षित केन्द्र, दुर्ग के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ – कलेक्टर ने की 30 कृषकों को किया पॉलिसी वितरण
Next post जुए की महफिल पर पुलिस ने मारा छापा, पार्षद और पत्रकार सहित 16 जुआरी गिरफ्तार, लाखों की नगदी जब्त