गया में सनसनीखेज वारदात; प्रेमी के साथ मिलकर बहन ने भाई को मौत के घाट उतारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गया। गया जिले में आमस थाना क्षेत्र अंतर्गत बघमरवा गांव में बहन ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या कर दी। घटना मंगलवार शाम की है। मृत युवक की पहचान महेंद्र सिंह भोगता के पुत्र अजय कुमार भोगता (22) के रूप में हुई है।

अजय की पत्नी रीना देवी ने अपनी ननद अनीता कुमारी (19) और उसके प्रेमी मुकेश कुमार पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। रीना के मुताबिक, अजय अपनी बहन अनीता और सिमरी गांव निवासी मुकेश के साथ मंगलवार को विश्वकर्मा पूजा करने के बाद घर लौट रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुलिस विभाग के ‘राजा’ ने किया लाखों-करोड़ों का ‘खेल’, कभी कॉलेज में गोल्ड मेडलिस्ट थे जनाब!
Next post चीफ जस्टिस ने DJ की तेज आवाज को लेकर जताई नाराजगी, दुर्ग की घटना पर कहा- कानून से बड़ा कोई नहीं