एक युद्ध नशे की विरूद्ध ‘‘संकल्प’’ अभियान के तहत थाना कुम्हारी अंतर्गत सामुदायिक भवन में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

पुलिस अधीक्षक दुर्ग  जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर दुर्ग पुलिस द्वारा नशे के कारण होने वाले अपराध एवं सामाजिक बुराई को रोकने के लिए आज दिनांक को थाना कुम्हारी अंतर्गत सामुदायिक भवन में “एक युद्ध नशे के विरूद्ध” संलल्प जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आज के इस कार्यक्रम में  सुखनंदन राठौर एडिशनल एसपी दुर्ग ,  हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी, डा पुष्पेंद्र नागवंशी मेडिकल ऑफिसर सीएचसी कुम्हारी, अजय कल्याणी, निदेशक कल्याणी नशा मुक्ति केंद्र दुर्ग,श्रीमती भारती बिसेन चाइल्ड लाइन दुर्ग,  पी एम दुबे सामाजिक कार्यकर्ता ,  रामबिहारी मिश्रा ,  मिथलेश यादव एवम अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहें।

सुखनंदन राठौर एडिशनल एसपी दुर्ग के द्वारा बड़े ही रोचक ढंग से नशे और उसके प्रभाव की व्याख्या की गई, उन्होंने कई प्रेरक प्रसंगों के माध्यम से उपस्थित श्रोताओं को नशे के विरुद्ध संकल्प लेने का आह्वान किया।

हरीश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक छावनी द्वारा संकल्प अभियान के हर एक भाग की व्याख्या की गई। जागरूकता, नशे के व्यापार पर प्रहार, और पुनर्वास ये तीनों संकल्प का मूलमंत्र है उन्होंने बताया।

अजय कल्याणी निदेशक कल्याणी संस्था द्वारा नशामुक्ति हेतु संस्था के प्रयास और नशे के खिलाफ लड़ने की इच्छाशक्ति पर वृहद चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पुनर्वास केंद्र में कल्याणी संस्था द्वारा नशे की लत छुड़ाने के लिए एक निर्धारित कार्ययोजना होती है जिसके अंतर्गत आइसोलेशन, मेडिकेशन और मोडिफिकेशन जैसे तरीको का इस्तेमाल किया जाता है।

स्वास्थ्य विभाग एवम चाइल्ड लाइन के प्रतिनिधियों ने भी इस विषय पर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम के अंत में एडिशनल एसपी  सुखनंदन राठौर द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने और इसके दुष्प्रभाव को अपने परिवार मित्रों को बताते हुए नशा करने वाले को नशा न करने की समझाईस देने की शपथ दिलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ईलाज के नाम पर ठगी करने वालो के खिलाफ कार्यवाही: 02 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया
Next post एन एस यू आई ने सुपेला घड़ी चौक में किया प्रदर्शन, सरकार को दिखाया आईना