भिलाई में कर्बला कमेटी के अतिक्रमण पर नगर निगम का चला बुलडोजर

भिलाई: छत्तीसगढ़ के भिलाई में नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन ने मिलकर अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. सुबह 5 बजे से नगर निगम और प्रशासन की टीम जीई रोड पर स्थित मजार पहुंची और अवैध अतिक्रमण पर एक्शन लिया. लगभग 100 पुलिस कर्मचारी, 150 से ज्यादा निगम कर्मचारी, 6 से 7 जेसीबी लेकर जीईरोड पर स्थित कर्बला कमेटी के मजार पहुंचे और अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया. लगभग 30 से ज्यादा दुकानें तोड़ी जानी है. कार्रवाई अभी भी जारी है.

करबला कमेटी के अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर: भिलाई नगर निगम अपर आयुक्त अशोक त्रिवेदी ने बताया लगातार करबला कमेटी को नोटिस दिया गया. गैर धार्मिक उपयोग कर व्यवसायिक उपयोग कर रहे हैं. ये निगम की कीमती जमीन है. पहले भी नोटिस दे चुके हैं. आखिरी बार तीन दिन का नोटिस देकर उन्हें खाली करने कहा गया. उन्होंने आवंटन की मांग की. आवंटन के लिए धार्मिक उपयोग के लिए नियमानुसार कार्रवाई विचाराधीन है.

जनदर्शन में भी की गई शिकायत: आयुक्त ने बताया कि आज सुबह से अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू की गई. जनदर्शन में कई बार शिकायत की गई कि करबला कमेटी की तरफ से धार्मिक आड़ में अवैध अतिक्रमण किया गया. इसी के बाद ये कार्रवाई की गई. चार से 5 दुकानें, बाउंड्री वॉल, पीछे कॉलम भी डाला हुआ है. रोड की दुकानों पर भी कार्रवाई की जाएगी. रोड पर रखी हुई गाड़ियां भी जब्त की जाएंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post रायपुर में अराजक तत्‍वों ने भगवान गणेश की मूर्ति को किया क्षतिग्रस्त, भड़के हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन
Next post छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 15 ट्रेनें फिर रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, देखें लिस्‍ट