भिलाई में सूने मकान से 2 लाख के सोने चांदी के गहनों की चोरी, आरोपी गिरफ्तार

भिलाई : दिनांक 06.09.2024 को प्रार्थी खेमलाल साहू निवासी वार्ड नंबर 09 दुर्गा पारा लक्ष्मी नगर प्रियदर्शिनी स्कूल के पास सुपेला द्वारा थाना सुपेला उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने परिवार के साथ खैरागढ गया था उसी दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा घर का दरवाजा का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी का जेवरात अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी कर ले गया है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधो पर नियंत्रण करते हुए अधिक से अधिक माल मशरूका बरामद करने के निर्देश प्राप्त है। श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर भिलाई) श्री सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय भिलाई नगर श्री सत्यप्रकाश तिवारी के मार्ग दर्शन में थाना सुपेला पुलिस माल मुल्जिम पता तलाश में लग गई। इसी दौरान सूचना मिला कि एक व्यक्ति दुर्गा पारा लक्ष्मी नगर में सोना चांदी बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया। संदेही से पूछताछ करने पर अपना नाम कुर्बान अली निवासी दुर्गा पारा लक्ष्मी नगर सुपेला का रहने वाला बताया तथा प्रार्थी खेमलाल साहू के घर से सोने चांदी का जेवरात चोरी करना स्वीकार किया जिनके कब्जे से सोने चांदी का जेवरात कीमती करीबन 2,10,000 रूपये जप्त किया गया। आरोपी कुर्बान अली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में केन्द्रीय जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि दिनेश सिंह, आरक्षक रवि कुमार एवं सूर्य प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भिलाई में स्ट्रीट लाइट के खम्बों में लगाए गए बैनर पोस्टर हटाए गए
Next post 24वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 10 से 13 सितम्बर तक