ढेबर परिवार की मुश्किलें बढ़ीं : अनवर, दोनों बेटों और 5 के खिलाफ केस दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद अनवर ढेबर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी रायपुर के अलग-अलग थानों में पिता-पुत्र, बेटे शोएब ढेबर और जुनैद ढेबर समेत 5 लोगों पर FIR दर्ज की गई है। सिविल लाइन थाने में पिता-पुत्रों पर युवती से साइबर स्टॉकिंग और पुरानी बस्ती थाने में अपने ही कर्मचारी के घर का ताला तोड़कर कैश और डॉक्यूमेंट चोरी के मामले को लेकर केस दर्ज किया गया है। फिलहाल अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई निवासी इरफान मेघजी ने पुरानी बस्ती थाने में FIR दर्ज कराई है कि, वर्ष 2016 में अनवर ढेबर के प्रोजेक्ट ढेबर बिल्डकॉन में काम करने के लिए आया था। वर्ष 2018 में भाठागांव स्थित ढेबर सिटी लोटस टावर में परिवार सहित रहने के लिए फ्लैट दिया गया था। दिसंबर 2023 में इमरान काम छोड़कर मुंबई चला गया. लेकिन उसका सामान फ्लैट में ही रखा हुआ था। इमरान ने पुलिस को बताया कि, 30 मार्च की दोपहर ढेबर सिटी से एक स्टाफ ने उसे कॉल किया। जिसमें उसे बताया गया कि, उसके घर में 3-4 लोग ताला तोड़कर घुसे हैं। पूछने पर पता चला कि सोहेल, पापा, निखिल खत्री मौजूद हैं। जबकि अनवर ढेबर वीडियो कॉल पर है।

जहां अनवर ढेबर ने कॉल पर कहा कि, घर में किसी भी हाल में घुसो, ताला तोड़ना पड़े तो तोड़ दो और जो भी सामान हो ले आओ। इसके बाद इमरान 15 अप्रैल को फ्लैट पर आया तो उसे पता चला कि, उसकी पत्नी की 6 सोने की नथनी, 18-20 हजार रुपए कैश, उसके निजी दस्तावेज, बच्चों के स्कूल सर्टिफिकेट गायब थे। इमरान ने दूसरी FIR सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई है। इसमें अनवर ढेबर के साथ ही उसके बेटों शोएब ढेबर और जुनैद ढेबर और एक अन्य को आरोपी बनाया गया है।

इमरान ने बताया कि, वह ढेबर के प्रोजेक्ट में सुपरवाइज़र के तौर पर काम करता था। जब वह काम छोड़कर चला गया तो उसे डरा-धमकाकर बुलाया गया।चारों आरोपियों ने उससे मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इमरान ने यह भी आरोप लगाया है कि, धमकी देकर उससे किसी लड़की की साइबर स्टॉकिंग कराई गई। आरोप है कि, लड़की के मोबाइल से जानकारी निकलवाने के लिए छेड़छाड़ की गई। 

रायपुर सिटी ASP लखन पटले ने बताया कि पुरानी बस्ती में चोरी के मामले में चार आरोपी शामिल हैं। वहीं सिविल लाइन थाने में साइबर स्टॉकिंग के मामले में करीब 4 आरोपी है। पुलिस दोनों ही मामलों में जांच पड़ताल कर रही है, जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post बासी खादय पदार्थ बेचने वालो पर निगम भिलाई के दल ने की जुर्बाने की कार्यवाही
Next post हैवी ट्रांसपोर्ट ट्रक ट्रेलर संगठन के अध्यक्षछोटू के जन्म दिवस यादगार के रूप में 100 यूनिट ब्लड डोनेट कर एक नई मिसाल कायम किया