यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा नियम का अव्हेलना कर स्कूली बच्चो को परिवहन करने वाले ऑटो/वैन पर की गई कार्यवाही

दुर्ग : जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर तथा  सतीष ठाकुर,  एस.एल.लकड़ा, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक को यातायात उप निरीक्षक यशवंत राठौर, परिवहन उप निरीक्षक प्रभा तिवारी एवं हमराह द्वारा सेक्टर क्षेत्र के स्कूलो में निजी वाहन से स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ऑटो/वैन की चेंकिग की गई जिसमंे 20 वाहनो में परमिट, फिटनेश, बीमा एवं बिना लायसेंस के मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 70 हजार रूपये समन शुल्क वसूल किया गया साथ ही इन वाहन चालको को सुरक्षा मानको को पूर्ण करने ओवर लोड बच्चो का परिवहन न करने तथा वाहन के संपूर्ण कागजात पूर्ण रखने कहा गया।

यह संयुक्त कार्यवाही आगे जिले के सभी स्कूलो में संचालित होने वाले ऐसे वाहनों की चेकिंग की जावेगी साथ ही इन वाहनो का सत्यापन भी किया जावेगा स्कूल बसों में भी क्षमता से अधिक बच्चो का परिवहन करते पाये जाने पर उन पर भी कार्यवाही की जावेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग द्वारा संयुक्त रूप से जांच प्रारंभ
Next post भारत संचार निगम लिमिटेड को भेजा कुर्की वारंट