आदर्श आचरण संहिता के समाप्ति उपरांत लिपिकी सुविधा बहाल

दुर्ग/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत आदर्श आचरण संहिता लागू होने के फल स्वरुप जिले के विधायकों को सचिवालयीन सहायता हेतु संबद्ध किए गए कर्मचारियों की सेवाएं मूल विभाग को वापस की गई। आदर्श आचरण संहिता के समाप्ति उपरांत लिपिकी सुविधा बहाल कर दी गई है। कार्यालय कलेक्टर दुर्ग से मिली जानकारी के अनुसार विधायक दुर्ग शहर  गजेंद्र यादव के संबद्ध कर्मचारी  रवि शंकर साहू सहायक शिक्षक एलबी शासकीय प्राथमिक शाला कृष्णा नगर सुपेला दुर्ग नियुक्त किए गए है।

इसी प्रकार वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन के संबंध कर्मचारी  राजेश कुमार पाण्डेय व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसा नगर दुर्ग, विधायक दुर्ग ग्रामीण  ललित चंद्राकर के संबंध कर्मचारी  युवराज सिंह बेलचंदन शिक्षक शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय झोला दुर्ग, भिलाई नगर विधायक  देवेंद्र यादव के संबंध कर्मचारी  भूपेश कुमार कौशिक प्रशिक्षण अधिकारी विद्युतकार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिलाई एवं  संतोष कुमार संगणक डाटा एंट्री ऑपरेटर कार्यालय जिला योजना एवं सांख्यिकी दुर्ग को नियुक्त किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post पुलिस को मिली नकली नोट छापने की मशीन, नक्सलियों की काली करतूत
Next post जिले की तीन महिला शिक्षक ने प्रदेश स्तरीय टी.एल.एम. बुक का कराया प्रकाशन