पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्या रतन भसीन के पुण्यतिथि पर सुपेला अंडर ब्रिज का हुआ नामकरण,

भिलाई: नगर निगम भिलाई क्षेत्र में नवनिर्मित सुपेला अंडर ब्रिज का नामकरण पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्या रतन भसीन के नाम से हुआ । इस अवसर पर उनके घर के सदस्य उनकी पत्नी श्रीमती चंद्र भसीन, बेटी दिव्या भसीन मक्कड़, दामाद संजय मक्कड़, वैशाली नगर विधायक रीकेस सेन, महापौर नीरज पाल, एमआईसी सदस्य, भिलाई भाजपा अध्यक्ष महेश वर्मा, पाषर्दगढ़, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, व्यापारी, एवं नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति रही। अब सबसे व्यस्त, सबसे खूबसूरत, सुपेला अंडर ब्रिज पूर्व विधायक स्वर्गीय विद्या रतन भसीन के नाम से जाना जाएगा। जनसंपर्क विभाग, नगर निगम भिलाई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post ब्लड शुगर बढ़ने से रोकने के लिए डायबिटीज के मरीज रोज सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लें ये 1 चीज
Next post विधि विरूद्ध नामांतरण एवं कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही बरतने पर तहसीलदार निलंबित