चित्रकूट : पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध पर अंकुश लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट चक्रपाणि त्रिपाठी एवं क्षेत्राधिकारी नगर राज कमल के पर्यवेक्षण में कोतवाली कर्वी पुलिस एवं एसओजी चित्रकूट की संयुक्त टीम द्वारा कोतवाली कर्वी अन्तर्गत हुयी ट्रक(ट्रेलर) लूट की घटना का सफल अनावरण करते हुये 04 लूटेरें अभियुक्तों को लूट का 22 चक्का ट्रक(ट्रेलर) सीमेण्ट लदा, घटना में प्रयुक्त 01 कार, 01 अदद मोबाइल ,01 अदद तमंचा व 02 अदद कारतूस 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरणः-
1. राधे उर्फ फुल्लू पुत्र रामसेवक निवासी मुहम्मदपुर असवा थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
2. जाकिर पुत्र मो0 साकिर निवासी लाइन बाबा दरगाह नई बाजार भरवारी थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
3. राधेश्याम पुत्र जीवनलाल सरोज निवासी मुहम्मदपुर असवा थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
4. अंकेश पुत्र सुरेश सरोज मुहम्मदपुर असवा थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-
राधे उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
मु.अ.सं. 385/2020 धारा 147,148,308,506 भादवि0 थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
मु,अ,सं, 396/2024 धारा 394,411,120बी,109,414,201 थाना कोत0 कर्वी जनपद चित्रकूट
जाकिर उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-
मु.अ.सं. 623/2022 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोखराज जनपद कौशाम्बी
मु.अ.सं. 396/2024 धारा 394,411,120बी,109,414,201 थाना कोत0 कर्वी जनपद चित्रकूट
राधेश्याम उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
मु.अ.सं. 396/2024 धारा 394,411,120बी,109,414,201 थाना कोत0 कर्वी जनपद चित्रकूट
अंकेश उपरोक्त का आपराधिक इतिहासः-
मु.अ.सं. 396/2024 धारा 394,411,120बी,109,414,201 थाना कोत0 कर्वी जनपद चित्रकूट
बरामदगीः-
1. लूटा गया 22 चक्का सीमेण्ट लदा ट्रक(ट्रेलर) नम्बर MP 33 H 1865
2. घटना में प्रयुक्त 01 रिनॉल्ट लॉजी कार नम्बर UP 14 CQ 0585
3. 01 अदद तमंचा व 02 अदद कारतूस 315 बोर
4. 01 अदद मोबाइल(टेक्नो स्पार्क कम्पनी)