सुपर ठग शिवा साहू करोड़ो का चुना लगाने वाला पुलिस की गिरफ्त में

सुपर ठग शिवा साहू करोड़ो का चुना लगाने वाला पुलिस की गिरफ्त में

बिलाईगढ़ : छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के महाठग शिवा साहू को आखिरकार सरसिंवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ठग शिवा पिछले 3 महीने से पुलिस के साथ आंख मिचौली का खेल खेल रहा था.  शिवा साहू और उसके दूसरे साथी सूर्यकांत साहू, रमेश साहू, दिनेश साहू , लक्ष्मीनारायण साहू और भागवत साहू को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को रायपुर और बिलासपुर से अरेस्ट किया गया है. बता दें कि शिवा साहू के पर लगभग 2 करोड़ 26 लाख रुपये की ठगी का आरोप है.

रायकोना का किंग शिवा साहू… एक वक्त था जब छत्तीसगढ़ में अचानक से यह नाम सुर्खियों में छा गया था. शिवा साहू का ऐसा जलवा था कि लोगों की भीड़ उसके पीछे दौड़ती थी. सबसे चौंकाने वाली बात तो यह थी कि शिवा ने इतनी शोहरत सिर्फ 1 साल में कमाई थी. शिवा छत्तीसगढ़ के बिलाईगढ़-सारंगढ़ जिले के रायकोना का रहने वाला है.

शिवा साहू के पिता बढ़ई का काम किया करते थे. कुछ महीनों तक शिवा ने अपने पिता के साथ काम भी किया. फिर अचानक उसके ऊपर दौलत की बारिश होने लगी. इसे देखर लोगों को दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल था, आखिर कैसे? उसके पास मर्सिडीज, बीएमडब्ल्यू जैसी लग्जरी गाड़ी, जेसीबी और ट्रैक्टर ट्रॉली तक है. उसकी चमक-दमक देखर लोग उसे रोल मॉडल समझने लगे थे. उसकी करतूतों का खुलासा तब हुआ जब उसके खिलाफ थाने में एक शिकायत दर्ज की गई.

शिवा साहू के खिलाफ कुछ लोगों ने छत्तीसगढ़ के सरसींवा थाने में शिकायत की थी कि उसने पैसे डबल करने नाम पर ठगी की है. शिकायत करने वालों ने शिवा ने कहा था कि वह 30 फीसदी ब्याज भी देगा. पैसे 8 महीने में डबल हो जाएंगे. उसने 4 लोगों से 2 करोड़ से ज्यादा की ठगी की थी. इसके बाद आरोपी शिवा को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था. इसके बाद लोगों की भीड़ ने थाने को घेर लिया था. नारेबाजी करते हुए लोग शिव को अपने साथ ले गए थे.

पूछताछ के बाद शिवा गांव से गायब हो गया था. लोगों की शिकायत के बाद पुलिस ने शिवा सहित उसके साथियों पर केस दर्ज किया था. उस वक्त कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई थी तो कुछ फरार थे. बताते हैं कि ठग शिवा गाड़ियों के काफिले के साथ चलता था. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी वो गाड़ियों के साथ अपनी तस्वीरें शेयर किया करता था. इतना ही नहीं वह अपने दोस्तों को भी लग्जरी गाड़ी गिफ्ट करता था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post जब दरोगा की गाड़ी हुई सीज, ACP ने निकाल दी सारी ठसक!
Next post कोतवाली कर्वी पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने ट्रक(ट्रेलर) लूट की घटना का किया सफल अनावरण अवैध शस्त्र, घटना में प्रयुक्त कार बरामद