पुलिस, माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़,आठ माओवादियों के शव बरामद

दंतेवाड़ा। जिला दंतेवाड़ा-बीजापुर- नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्रान्तर्गत हांदावाड़ा रेकावाया के बीच स्थित घने जंगलो एवम पहाड़ियों के बीच पुलिस और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में 8 माओवादी ढेर कर दिए गए हैं। ऑपरेशन जलशक्ति” के तहत जिला दंतेवाड़ा DRG, नारायणपुर DRG, बस्तर DRG एवं बस्तर फाइटर तथा एसटीएफ़ के सुरक्षा बलो का संयुक्त ऑपरेशन भेजा गया।

मौके से 8 वर्दीधारी माओवादियों के शव के साथ 1 नग 303, 1 नग 315 बंदूक, 2 नग 12 बोर बंदूक,4 SBML,भारी मात्रा में विस्फोटक, दवाइयां ,माओवादी वर्दी, माओवादी साहित्य एवम अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया। तकरीबन 72 घंटे चले ऑपरेशन के बाद बड़ी सफलता हासिल हुई है। बुधवार शुक्रवार तक सुबह 9 बजे तक लगभग 7-8 बार रुक रुककर फायरिंग चलती रही।

इन बड़े नक्सल नेताओं की थी मौजूदगी

रेकावाया के जंगल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादियों के माड़ डिवीजन एवं पूर्वी बस्तर डिवीज़न के अंतर्गत इंद्रावती एरिया कमिटी के DVCM दीपक, कमलाकर,सपना उर्फ सपनक्का, प्लाटून नंबर 16 का कमांडर मल्लेश के साथ 50-60 सशस्त्र माओवादियो की उपस्थिति की आसूचना पर उप पुलिस अधीक्षक राहुल उइके,आशीष नेताम एवम नारायणपुर से उप पुलिस अधीक्षक प्रशांत देवांगन की नेतृत्व में दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिले के डीआरजी और बस्तर फाइटर्स के साथ एसटीएफ की संयुक्त टीम नक्सल उन्मूलन अभियान पर निकली थी।

ग्राम रेकावाया के जंगल में माओवादियों के द्वारा स्थापित अस्थाई ट्रेनिंग कैम्प को ध्वस्त किया गया। गश्त के दौरान सुरक्षा बलों पर नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू की,जवानों ने भी मुस्तैदी से मोर्चा सम्भाला। जवानो ने नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

मुठभेड़ के बाद कार्डन एवम सर्च की कार्यवाही के दौरान घटनास्थल से 8 वर्दीधारी माओवादियों (जिसमें 4 महिला, 4 पुरुष माओवादी शामिल है) के शव के साथ, 1 नग 303, 1 नग 315 बंदूक, 2 नग 12 बोर , 4 SBML ,7 BGL सेल,तीर बम,2 कूकर IED, वायरलेस सेट,बैटरी,माओवादी वर्दी,इलेक्ट्रिक वायर,प्रतिबंधित माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री, पिट्ठू, 400 जोड़ी चप्पल,सिलाई मशीन,अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया। भारी मात्रा में डंप का सामान वही सुरक्षा बल द्वारा नष्ट किया गया।

इस मुठभेड़ में कई माओवादी घायल भी हुए हैं जिन्हे उनके साथी माओवादी घने जंगल और पहाड़ों का फायदा उठाकर ले जाने में सफल हुए। पुलिस टीम की वापसी के दौरान सुरक्षा बल को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से माओवादियों ने 15 किलो का IED प्लांट किया था।

इसे सुरक्षा बलो के द्वारा सुरक्षित रूप से मौके पर नष्ट किया गया एवम माओवादी घेराबंदी में स्वयं को फसता देखकर बचने के लिए माओवादियो ने वर्दी बदलकर सिविल कपड़े पहन लिए। घेराबंदी के समय कुछ संदेहियों को पकड़ कर पूछताछ करने एवम अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला मुख्यालय लाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post IDFC बैंक के मैनेजर की करतूत, 50 हजार रुपये में बेचता था एक खाता, ठगों की मिली भगत
SC ने रद्द की PFI सदस्यों की जमानत Next post SC ने रद्द की PFI सदस्यों की जमानत