भीषण सड़क हादसा, खाई में पिकअप पलटने से 15 की मौत; 10 जख्मी

भीषण सड़क हादसा, खाई में पिकअप पलटने से 15 की मौत; 10 जख्मी

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां  पिकअप वाहन खाई में गिरने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग जख्मी हो गए। जानकारी के अनुसार पिकअप में 30 से अधिक लोग सवार थे। यह सभी तेंदूपत्ता तोड़ने गए हुए थे और वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार यह सभी मजदूर सेमहारा गांव के रहने वाले हैं। इस घटना की जानकारी देते हुए कबीरधाम एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया कि थाना कुकदूर क्षेत्र के तहत ग्राम बाहपानी के पास 30 लोगों से भरी पिकअप खाई में गिर गई। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने हादसे पर जताया दुख

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा सड़क हादसे पर दुख जताते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा कि “कवर्धा में मजदूरों से भरी पिकअप वाहन पलटने से 15 लोगों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। मेरी शोक संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने इस दुर्घटना में अपनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों और उनके परिजनों की हर संभव सहायता में जुटा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिल्ली शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत बढ़ाने के लिए ED की अर्जी
हथियार लेकर गुंडागर्दी करने वाला बदमाश गिरफ्तार Next post हथियार लेकर गुंडागर्दी करने वाला बदमाश गिरफ्तार