फ्री नारियल न देने पर गाड़ी में भरकर थाने के ऊपर बने कमरे में थर्ड डिग्री टॉर्चर देने वाली महिला सिपाही सहित 4 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी

फ्री नारियल न देने पर गाड़ी में भरकर थाने के ऊपर बने कमरे में थर्ड डिग्री टॉर्चर देने वाली महिला सिपाही सहित 4 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी

कानपुर ; यूपी के कानपुर नारियल पानी विक्रेता द्वारा फ्री नारियल न देने पर गाड़ी में भरकर थाने के ऊपर बने कमरे में थर्ड डिग्री देने वाली महिला सिपाही सहित 4 पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। एसीपी की जांच में चारों दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद सभी को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

इस पर चंद्र कुमार नेअसमर्थता जताई तो चारों पुलिसकर्मी गाली गलौज करने लगे। इस पर वह मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि वीडियो बनता देख पुलिसकर्मियों ने लात-घूसों से पिटाई कर दी। फिर सभी पीआरवी गाड़ी में भरकर पीटते हुए नौबस्ता थाने ले गए। वहां ऊपर बने कमरे में थर्ड डिग्री दी। वहां जबरन मोबाइल से वीडियो डिलीट कराए। इसके बाद सादे कागज में साइन कराते हुए दबाव बनाते हुए वीडियो बनवाया।

फिर घर से 2 हजार रुपये मंगवाए फिर उसके बाद छोड़ा। जब मामले एसीपी के संज्ञान में आया तो उन्होंने 112 शिखर को जांच सौंपी गई। एसीपी शिखर ने बताया कि चारों सिपाही प्राथमिक जांच में दोषी पाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है, साथ ही सभी के खिलाफ प्राथमिक जांच की संस्तुति की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने लिया भारत के हक में फैसला, पकड़े गए भारतीय जहाज को मालदीव छोड़ने की दी मंजूरी Previous post मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू ने लिया भारत के हक में फैसला, पकड़े गए भारतीय जहाज को मालदीव छोड़ने की दी मंजूरी
Next post झारखंड की जनता उत्साह और उमंग प्रचंड जीत का प्रतीक: विधायक ललित चंद्राकर