सृष्टि दर्शन आध्यात्मिक संग्रहालय का उद्घाटन सम्पन…

भिलाई: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा सेक्टर 7 स्थित राजयोग भवन में 400 से अधिक नवनिर्मित सुंदर प्रेरणादाई कलाकृतियों से सुसज्जित सृष्टि दर्शन आध्यात्मिक संग्रहालय का  भिलाई सेवाकेंद्र  प्रमुख ब्रह्माकुमारी आशा दीदी जी सहित ब्रह्माकुमारी दीदियों ने दीप प्रज्वलन करने के पश्चात रिबन काटकर विधिवत उद्घाटन किया।

इस आध्यात्मिक संग्रहालय में नैतिक और अनैतिक जीवन के भेद को बताता जीवन दर्शन,स्वयं की व सर्वोच्च सत्ता की पहचान को बताता आत्म दर्शन से परमात्म दर्शन, भारत के उत्थान और पतन को दर्शाता भारत दर्शन,जैसा कर्म वैसा फल को बताता कर्म दर्शन,राजयोग द्वारा परमसत्ता से शक्तियों की प्राप्ति द्वारा तनावमुक्त जीवन शैली को बताता राजयोग विधि दर्शन,संस्था की अंतराष्ट्रीय सेवाओं की दिग्दर्शिका को अति मनोहारी सुंदर कलाकृतियों द्वारा चित्रित किया गया है।

 

संग्रहालय के मध्य में विशेष स्वर्णिम भारत सतयुग का मनोहारी दृश्य जहां शेर और गाय एक घाट का पानी पीते नजर आते हैं,जहां धरती में सिर्फ भारत देव भूमि होगी,तथा सभी प्राणियों में सद्भाव होगा।

इस संग्रहालय को अवलोकन हेतु विशेष जोन की क्षेत्रीय निदेशिका आदरणीय  ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी जी, रायपुर सेवाकेंद्र की संचालिका  श्रद्धेय ब्रह्माकुमारी सविता दीदी जी का भिलाई सेवाकेंद्र राजयोग भवन आगमन हुआ। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में ब्रह्मा वत्स उपस्थित रहे।

यह आध्यात्मिक संग्रहालय सर्व के दर्शनार्थ के लिए प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक तथा संध्या 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक निशुल्क रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भिलाई मे 24 मई से श्रीमद् भागवत कथा एवं अनिकेत कृष्ण महाराज का सजेगा दिव्य दरबार Previous post भिलाई मे 24 मई से श्रीमद् भागवत कथा एवं अनिकेत कृष्ण महाराज का सजेगा दिव्य दरबार
Next post नारायण गुरू विद्या भवन इंग्लिश मीडियम हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र,छात्राओं का 10वीं, 12वीं के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन