स्वास्थ्य अधिकारी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप, सरकार ने जारी किया नोटिस

भिलाई: भिलाई नगर निगम में सफाई और कचरा के निपटान को लेकर स्वास्थ्य अधिकारी पर करोड़ों के घोटाले का आरोप लगा है। इस आरोप के बाद अपर संचालक, संचालनालय, नगरीय प्रशासन व विकास, रायपुर ने नगर निगम भिलाई के स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी कर 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है। वहीं 18 दिन बीत जाने के बाद भी स्वास्थ्य अधिकारी का कहना है कि उन्हें ऐसे किसी भी नोटिस की जानकारी नहीं है।

नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा से जब शिकायत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 20 जनवरी 2024 को उन्होंने नगरीय प्रशासन मंत्री छत्तीसगढ़ शासन से शिकायत की थी। उसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि नगर निगम भिलाई में सफाई के नाम पर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

शिकायत में उन्होंने यह भी स्पष्ट किया था कि नगर निगम भिलाई के सभी जोन में सफाई के कार्य के लिए नागपुर की फर्म मेसर्स अर्बन इनवायरो वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड को ठेका दिया गया था। यह ठेका 36 करोड़ 54 लाख 98 हजार 580 रुपए में दिया गया था। शिकायत में लिखा गया है कि कंपनी ने कांग्रेस शासन काल में निगम के अधिकारियों और पदाधिकारियों से मिलकर नियम कायदों का उल्लंघन किया। साफ-सफाई पर ध्यान ना देकर करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मतगणना हेतु अतिरिक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए संशोधित आदेश जारी
Next post 28 अप्रैल से 4 मई 2024 Jagat bhoomi