नशेड़ी दूल्हे को देखते ही भड़क गई दुल्हन, दरवाजे पर आई बारात लौटा

नशेड़ी दूल्हे को देखते ही भड़क गई दुल्हन, दरवाजे पर आई बारात लौटा

कटिहार में सज-धज कर तैयार बैठी दुल्हन ने अचानक शादी करने से इनकार कर दिया। कारण बस इतना था कि दूल्हा नशे में धुत था। दुल्हन नशेड़ी दूल्हे को देखते ही भड़क गई। फौरन उसने शादी से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं लड़की वालों ने लड़के को भी बंधन बना लिया। कहा जब तक शादी में खर्च हुए सारे रकम लौटा नहीं देंगे तब तक दूल्हा बंधक बना रहे। अब यह मामला चर्चा में है।

कार में बेसुध पड़ा था दूल्हा
यह पूरा मामला जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि कुरसेला इलाके की युवती की सगाई भागलपुर के सुल्तानगंज इलाके के आदर्शनगर के रहने वाले युवक के साथ हुई थी। तयशुदा वक्त पर शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी। शादी के लिए दूल्हा बारात के साथ युवती के दरवाजे पर पहुंच भी गया। लेकिन, हंगामा तब पसर गया जब यह बात लड़की वालों को इस बात की जानकारी मिली थी कि दूल्हा नशे में धुत्त है। इतना ही नहीं वह कार में बेसुध पड़ा हुआ था। यह देख लड़की वाले हैरान रह गए। दुल्हन को जानकारी मिली तो उसने फौरन शादी से इनकार कर दिया।

दोस्तों ने नशील पदार्थ खिला दिया था
इसके बाद लड़की वालों ने शादी नहीं करवाने का फैसला लिया। लड़के वालों ने कहा कि लड़के को तब तक जाने नहीं दिया जब तक उनलोगों ने दहेज की रकम के साथ सामान और शादी की तैयारी में हुए खर्च न लौटा दे। घटना के बाद दूल्हा ने कहा कि वह नशा नहीं करता है। न ही शराब पीता है। उसके दोस्तों ने गाड़ी में ही कुछ नशील पदार्थ खिला दिया था। इस कारण उसकी ऐसी हालत हो गई। यह सब देख लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। अब वह भी शादी नहीं करेगा। लड़की वालों ने बंधक बनाकर रख लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post आलू के बोर में मिला 50 लाख कैश, चुनाव के बीच ओडिशा से रायपुर पहुंचाए जा रहे थे पैसे,
जयमाल से ठीक पहले दूल्हा भागा, दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा मूड Next post जयमाल से ठीक पहले दूल्हा भागा, दुल्हन को किसी और के साथ नाचते देख बिगड़ा मूड