23 में से लगभग 12 लाख महिला वोटर, उन्हीं पर कांग्रेस का फोकस : बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। रायुपर लोकसभा का अपना एक अलग ही इतिहास है। यहां पिछले 28 वर्षों से भाजपा का कब्जा है। चाहे विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ भी हों, लेकिन लोकसभा चुनाव का नतीजा भाजपा के ही पक्ष में जाता रहा है। राजनीतिक पंडितों के अनुसार- इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने एंटी इंकंबेंसी से बचने के लिए रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल को टिकट दिया।

पिछले 28 वर्षों में रायपुर के संसदीय क्षेत्र में विस्तार और विकास तो बहुत हुआ, लेकिन एक समय के बाद जनता का मूड न बदल जाए, इसे देखते हुए बृजमोहन अग्रवाल को प्रत्याशी बनाया गया है, जबकि कांग्रेस के लिए तो रायपुर की सीट सपना जैसा है। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी विद्याचरण शुक्ल 1991 में आखिरी बार चुनाव जीतकर आए थे। ऐसे में इस बार कांग्रेस ने रायपुर की आधी आबादी यानी महिलाओं पर पूरा फोकस कर दिया है।

आठ बार के विधायक और बहुपरिचित चेहरा

बृजमोहन भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पिछले आठ चुनाव से रायपुर की दक्षिण विधानसभा से चुनाव जीतते आ रहे हैं। यह एक ऐसा किला है, जिसे अब तक कांग्रेस भेद नहीं पाई है। इसकी वजह से एंटी इंकंबेंसी से बचने के लिए बृजमोहन को लोकसभा के मैदान में उतारा गया है। साथ ही उनकी छवि और लोगों के बीच पकड़, बूथ मैनेजमेंट की एप्रोच को देखते हुए भी दांव खेला गया है।

युवा फैक्टर के लिए विकास

कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय युवा चेहरा हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से अपने करिअर की शुरुआत की। एक बार विधायक चुने जाने के साथ ही संसदीय सचिव सहित कई अन्य भूमिका भी निभा चुके हैं।

कांग्रेसी-भाजपाई एक-दूसरे पर लगाते रहे आरोप

कांग्रेस की ओर से निवर्तमान सांसद की सक्रियता पर भी सवाल खड़े किए जाते रहे हैं, चाहे वह कोरोना काल हो या पूरा कार्यकाल। संसद में क्षेत्रीय मुद्दों को उठाने से लेकर यहां के लोगों को केंद्रीय योजनाओं का लाभ नहीं दिलवाने के आरोप भी लगाते रहे हैं। लेकिन दूसरी ओर भाजपा द्वारा यहां कांग्रेस सरकार होने के कारण केंद्रीय योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं होने का निरंतर आरोप लगाया जाता रहा है। इनसे रायपुर का चुनाव रोचक दिखाई दे रहा है।

रायपुर में इतने मतदाता

23,63,691 कुल मतदाता

11,82,251 महिला मतदाता

11,81,135 पुरुष मतदाता

305 तृतीय लिंग मतदाता

50,483 प्रथम बार के वोटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post भाजपा विधायक के बेटे के मर्डर केस में 12 के खिलाफ FIR, जांच के लिए रायपुर पहुंची CBI टीम बेमेतरा रवाना
Next post सरकारी संपति पर अतिक्रमण करने वाले , खरीद बिक्री करने वाले, किराया पर चलाने वाले भूमाफियाओं, दलालों के विरुद्ध FIR तथा जेल भेजना जरूरी