व्यापारी ने भिलाई के होटल में फांसी लगाकर की आत्महत्या

महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र के सांगली निवासी एक कारोबारी ने शनिवार की रात सुपेला के होटल वत्स में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्यापारी बीते तीन मार्च से होटल में ठहरा हुआ था। घटना का कारण अज्ञात है, लेकिन बताया जा रहा है कि वो काफी ज्यादा कर्ज में था। इसी कारण से 20 दिनों से महाराष्ट्र से यहां आकर ठहरा हुआ था। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान सांगली निवासी गोविंद तयप्पा पवार (41) के रूप में की गई है। जानकारी मिली है कि वो एक मार्केटिंग कंपनी सेवन ई लाइफ कंपनी का संचालक था। ये कंपनी मृतक की पत्नी श्रीदेवी गोविंद पवार के नाम पर पंजीकृत है। इसी कंपनी के मार्केटिंग के काम के सिलसिले में वो अक्सर भिलाई आता रहता था। वो जब भी भिलाई आता था, हमेशा होटल वत्स में ही ठहरता था।

होटल के रिकार्ड से पता चला है कि वो दिसंबर 2023 से नियमित रूप से इसी होटल में आकर ठहरता था। इस बार वो तीन मार्च को यहां आया था और उसके बाद से इसी होटल में ठहरा हुआ था। शनिवार की रात को होटल के कर्मचारी उसे खाना देने के लिए गए तो कमरा अंदर से बंद मिला।

लगातार घंटी बजाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला। व्यापारी के फोन पर संपर्क करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल स्टाफ को संदेह हुआ और उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने होटल में जाकर देखा तो उसकी लाश पंखे से झूल रही थी।

कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उसने अपने कारोबार के लिए काफी लोगों से कर्ज लिया था। जिसे वो चुका नहीं पा रहा था। कर्ज के चलते ही वो महाराष्ट्र से यहां आकर ठहरा हुआ था। मृतक के मोबाइल के अनलाक होने के बाद और भी जानकारी सामने आ सकेगी। वहीं मृतक के परिवार वालों से पूछताछ में पूरी जानकारी पता चलने की बात कही जा रही है। सुपेला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अशांति फैलाने वालों बदमाशों के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही Previous post अशांति फैलाने वालों बदमाशों के विरूद्ध दुर्ग पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही
Next post जेवरात, 3 लाख नगदी लेकर एक ही परिवार की तीन महिलाएं लापता, रोते छोड़ गईं 6 माह का बच्चा