दूल्हे की कटी उंगलियां देख बीच में रूकी वरमाला, वापस गई बरात

दूल्हे की कटी उंगलियां देख बीच में रूकी वरमाला, वापस गई बरात

सरधना। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार रात शादी के दौरान उस समय अफरातफरी मच गई जब वरमाला के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों को दूल्हे की एक हाथ की कटी हुई उंगलियों का पता चला। दुल्हन पक्ष ने इस पर वरमाला की रस्म से इनकार कर दिया। इस बीच किसी ने पुलिस को बरात को बंधक बनाने की सूचना दे दी।

फलावदा थाना क्षेत्र के एक गांव की बरात सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार शाम को पहुंची थी। चढ़त के बाद जब वरमाला के लिए दूल्हा-दुल्हन आमने-सामने आए तो किसी ने दूल्हे के एक हाथ की कटी हुई उंगलियां देखी। जानकारी के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया।

दुल्हन पक्ष ने बिचौलिये को बुलाया तो वह बगलें झांकने लगा। रातभर दुल्हन-दुल्हा पक्ष के लोगों के बीच समझौते की बात चलती रही। शनिवार सुबह दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर बरात बिना दुल्हन के वापस चली गई। थाना प्रभारी प्रताप सिंह का कहना है कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं है और कोई तहरीर भी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 74 साल की उम्र में जुड़वां बच्चियों को जन्म
Next post PM Modi ने चित्रकूट में UP के पहले ‘टेबल टॉप’ एयरपोर्ट का किया लोकार्पण