दूल्हे की कटी उंगलियां देख बीच में रूकी वरमाला, वापस गई बरात

प्रेमी की शादी में आ धमकी प्रेमिका, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

हरियाणा : सिंघाना रोड स्थित एक मैरिज पैलेस में बृहस्पतिवार को शादी में दूल्हा व दुल्हन के बीच हुए आपसी विवाद हो गया, जिसके चलते दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया और बरात बेरंग वापस लौट गई। बरात चरखी दादरी के सैनीपुरा मोहल्ले से आई थी। इस तरह बिना दुल्हन के बरात वापस लौटने की चर्चाएं शहर में हो रही हैं। इससे पहले भी हाल ही में निजामपुर क्षेत्र में भी ऐसा ही एक मामला सामने आ चुका है और ये दूसरी घटना है।

शुक्रवार को बरात मैरिज गार्डन में पहुची । इस दौरान काली साड़ी में एक लड़की दूल्हे के पास ही मंडराती नजर आई। पूछने पर दूल्हा पक्ष ने कहा कि उनकी मुंह बोली बेटी है। जब वरमाला हो रही थी, उस दौरान काली साड़ी पहने हुए लड़की की आंखों में आंसू आ रहे थे व लड़के की आंख भी नम थी। तब दुल्हन को कुछ शक हुआ और उसने उस लड़की के बारे में पूछा तो लड़के ने उसे बताया कि वह उसकी बहन है।

इसी दौरान दुल्हन के बुआ के लड़के ने ऐसा कुछ संदिग्ध देखा था, जिसके बारे में उसने दुल्हन की मां को सब कुछ बता दिया। तब कहीं जाकर सामने आया कि वो लड़की दूल्हे की गर्लफ्रेंड है। ऐसे में विवाद बढ़ गया और लड़की ने शादी से इनकार कर दिया।

सुनने में आ रहा है कि जब दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया तो उस लड़की ने दूल्हे से कहा कि छोड़ दे इसको वह उससे शादी करेगी। बताया जा रहा हे कि वो लड़की पेशे से डॉक्टर है और दूल्हे के माता-पिता को उनके बारे में सब पहले से ही पता था। ऐसे में दूल्हे के दादा ने माफी मांगते हुए मामले को शांत कराया और शादी समारोह में जो भी वधू पक्ष की ओर से खर्चा हुआ है, उसे वापस लौटाने की बात की। इस पर दोनों पक्षों में 25 लाख रुपयों में सहमति बनी।

सिंघाना रोड पर मोती नगर के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपनी बेटी का रिश्ता दादरी के रहने वाले अभिषेक से करीब आठ माह पूर्व किया था। अभिषेक मूल रूप से जिले के झगड़ोली गांव के रहने वाले हैं और कई साल पहले यहां से शिफ्ट कर दादरी में रहने लग गए थे। फिलहाल अपने परिवार सहित अब गुरुग्राम में रह रहे हैं और वहां पर उनकी आभूषण की दुकान है।

नारनौल में दूल्हा पक्ष की रिश्तेदारी

दुल्हन के पिता ने बताया कि दुल्हे के दादा का ससुराल यहीं नारनौल में है और इसके अलावा उनके परिवार की और भी रिश्तेदारी यहां पर है। बिचौलिया जब उनके पास रिश्ता लेकर आया तो उन्होंने बगैर किसी जांच पड़ताल के अपनी बेटी की सगाई अगस्त माह में अभिषेक से कर दी। हालांकि बिचौलिया अब इस दुनिया में नहीं है।

सगाई में दिए 11 लाख नकद व जेवर

लड़की के पिता ने बताया कि सगाई समारोह में उन्होंने वर पक्ष के लोगों को 11 लाख नकद, जेवर व सभी का मान सम्मान अच्छे से किया था। सगाई से पहले रिश्ता पक्का करने के दौरान वर पक्ष की ओर से लेन देन की कोई बात नहीं हुई थी। उसके बाद लड़का व लड़की में फोन पर आपस में बात शुरू होने लगी तो सगाई से पहले लड़के ने अपनी मंगेतर से दो लाख की घड़ी सगाई में देने की बात कही।

लड़की ने ये बात अपने पिता को बताई। इस पर सगाई में उन्होंने लड़के के लिए 20 हजार की घड़ी उपहार स्वरूप दे दी। इसके बाद लड़के ने लड़की को ताना देते हुए कहा कि ये भी कोई घड़ी है। बावजूद इसके लड़की के पिता ने सब नजर अंदाज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भूपेश बघेल Previous post लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की लिस्ट, भूपेश बघेल समेत इन दिग्गजों को टिकट
पलाश के फूल के फायदे Next post औषधीय गुणों की खान है पलाश के फूल,कई बीमारियों की कर देता है छुट्टी!