बीजेपी नेता खुदखुशी दबाव बनाने ब्लैक मेल करवाने वाली युवती गिरफ्तार सुसाइड नोट से हुआ खुलाशा युवती भगवाने के फ़िराक

मुंगेली। 15 जुलाई साल 2023 को 44 वर्षीय भाजपा नेता शैलेंद्र जायसवाल की बिजली के खंभे में फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली. मृतक भाजपा नेता पूर्व एल्डरमैन रहने के अलावा उस वक्त बिलासपुर सांसद का प्रतिनिधि भी था. शैलेंद्र राम्हेपुर के पास कियोस्क संचालक का काम करता था. 14 जुलाई को जब मृतक घर नहीं लौटा तो घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की. मोबाइल बंद होने पर परिजन और नगर के लोग सारी रात उसे खोजते रहे. दूसरे दिन 15 जुलाई को शैलेंद्र की लाश उसके कियोस्क सेंटर से आधे किलोमीटर दूर खेत के बीच में फांसी पर लटकती मिली. घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू की. मृतक के कियोस्क सेंटर से 6 अलग-अलग सुसाइड नोट बरामद किया. जो मृतक बीजेपी नेता ने लिखे थे. सुसाइट नोट में सोनिया लकड़ा नाम की युवती का जिक्र किया गया था, जिस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाने का आरोप बीजेपी नेता ने अपने सुसाइड नोट में लिखा था.

बीजेपी नेता ने युवती पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया था. मृतक ने लिखा कि उसने 20 हजार रुपये युवती को दे भी दिया है. बावजूद उसके उसे लगातार परेशान किया जा रहा है. मृतक के सुसाइड नोट की पड़ताल के लिए पुलिस ने हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की मदद ली. लगभग 7 महीने का वक्त बीतने के बाद हैंड राइटिंग एक्सपर्ट की रिपोर्ट में ये बात पता चली कि पुलिस के द्वारा जब्त किए गए सुसाइड नोट मृतक के द्वारा ही लिखे गए थे. जिसके बाद पुलिस ने युवती सोनिया लकड़ा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला पंजीबद्ध कर उसकी पतासजी शुरू कर दी. युवती के खिलाफ 306 का अपराध पंजीबद्ध करने के बाद पुलिस ने उसे लोरमी के ही पुराने बस स्टैंड के पास स्थित घर में धर दबोचा. पकड़ी गई आरोपी युवती लोरमी के वनग्राम जमुनाही की रहने वाली है. जो प्राइवेट जॉब करती है.  छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण एक बड़ा मुद्दा बन गया है. धर्मांतरण पर लगाम लगाने प्रदेश की भाजपा सरकार ने कानून बनाने का फैसला किया है. जिसमें जेल और जुर्माने का भी प्रावधान होगा.

सुसाडल नोट की जांच के आधार पर आरोपी युवती को गिरफ्तार किया गया है. पैसों की उगाही और धर्मांतरण के मामले में धारा 306 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है. न्यायिक हिरासत पर भेज दिया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post निर्वाचन आयोग ने दूसरे दिन मण्डल और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
Next post 8 मार्च को भिलाई में निकलेगी भोले बाबा की बारात, होगा ऐतिहासिक कार्यक्रम, तैयारी शुरू, दया सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस लेकर बताया इस बार आयोजन में क्या-कुछ खास