मुंह में पिस्टल घुसा कर हत्या

वीडियोग्राफर की बर्थडे पार्टी में मुंह में पिस्टल घुसा कर हत्या

दरभंगा: बिहार के दरभंगा से हत्या का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक जन्मदिन की पार्टी में फोटोग्राफर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि कैमरे की बैट्री डिस्चार्ज होने से नाराज लोगों ने उसके मुंह में गोली मारी दी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. जन्मदिन की पार्टी में शराब के साथ बार-बालाओं का डांस चल रहा था. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.

बताया जा रहा है कि बैट्री डिस्चार्ज होने के बाद पहले फोटोग्राफर के साथ मारपीट की गई. जब आरोपियों का इससे भी मन नहीं भरा तो उसके मुंह के अंदर पिस्तौल डालकर गोली मार दी. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जन्मदिन की पार्टी में जश्न मना रहे लोगों ने बार-बालाओं के साथ डांस करते हुए हर्ष फायरिंग भी की थी. घटना दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के मखनाहा गांव की है. गांव के ही राकेश सहनी के पुत्री के जन्मदिन की पार्टी थी इसी पार्टी को कवर करने के लिए गांव के ही वीडियो फोटोग्रफर सुशील कुमार साहनी को बुलाया गया था.

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची सुशील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत माह फरवरी में 3195 दो पहिया वाहन चालको पर बिना हेलमेट की धाराओ के तहत कार्यवाही की गई
Next post तंबाकू कारोबारी के ठिकानों पर IT की रेड, छापेमारी में 60 करोड़ से अधिक की कीमत की मिली लग्जरी कार