कुचला

ट्यूशन पढने जा रहे छात्रा को हाईवा ने कुचला, भीड़ ने चालक को पीटा

भिलाई । सहेलियों के साथ शनिवार की शाम को साइकिल से ट्यूशन जा रही एक आठवीं की एक छात्रा को बोरसी चौक पर एक हाईवा ने कुचल दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने हाईवा में तोड़फोड़ की और चालक को पकड़कर पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलने पर पद्मनाभपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर चालक को भीड़ से बचाया। पुलिस ने आरोपित चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा के तहत प्राथमिकी की है।

पुलिस ने बताया कि श्याम नगर दुर्ग निवासी हिमांशी (13) शनिवार शाम चार बजे साइकिल से ट्यूशन जा रही थी। बोरसी चौक के पास रेत लदे हाईवा सीजी-07 सीए 8604 ने छात्रा ने कुचल दिया। हाईवा के चक्के के नीचे दबने से छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मौत के बाद आसपास के लोग ने हाईवा को घेर लिया और चालक को नीचे उतारकर पिटाई कर दी। इसके बाद कुछ लोगों ने हाईवा में तोड़फोड़ भी की।

सूचना मिलते ही पद्मनाभपुर थाना के साथ ही दुर्ग कोतवाली, मोहन नगर और पुलगांव थाना की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले चालक को भीड़ से बचाया। इसके बाद छात्रा के शव को जब्त कर मौके पर पड़े खून को साफ किया। गुस्साए लोगों का कहना था कि यहां से भारी वाहन काफी तेज रफ्तार में गुजरते हैं, जिसके चलते यहां पर पहले भी सड़क हादसे हो चुके हैं। लोगों ने बोरसी चौक पर यातायात पुलिस की तैनाती की मांग की, ताकि हादसों को नियंत्रित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post दिल्ली पहुंचे पूर्व सीएम,बढ़ी सियासी टेंशन, कई विधायकों संग ले सकते हैं बीजेपी में एंट्री
वैलेंटाइन Next post वैलेंटाइन मानते लड़की लड़का को माँ ने दी दनादन