‘गांव का जीरो शहर का हीरो’ फिल्म देखने दर्शको की भीड़

‘गांव का जीरो शहर का हीरो’ फिल्म देखने दर्शको की भीड़

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया फिल्म की डिमांड हमेशा से लोगों के बीच रही है. इसी कड़ी में एक बार फिर छत्तीसगढ़ी टच में बनी फिल्म गांव का जीरो शहर का हीरो दर्शकों के बीच धमाल मचा रहा है. फिल्म के दर्शक फिल्म को खूब पसंद कर रहे हैं. फिल्म छत्तीसगढ़ के ज्यादातर सिनेमा हॉलों में हाउस फुल चल रही है. जिन लोगों को पिक्चर की टिकट नहीं मिल रही है वो दूसरे जिले में जाकर भी फिल्म देखने का आनंद ले रहे हैं. फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि फिल्म को छह भाषाओं में डब किया गया है.

हाउस फुल चल रही फिल्म गांव का जीरो शहर का हीरो देखने के लिए मंगलवार को खुद फिल्म के हीरो मनोज राजपूत पहुंचे. दर्शकों ने जैसे ही देखा कि फिल्म के हीरो भी फिल्म देखने के लिए उनके बीच पहुंचे हैं लोग खुशी से झूम उठे. दर्शकों ने सबले बढ़िया छत्तीसगढ़िया का नारा पिक्चर हाल में बुलंद किया. फिल्म के जरिए युवाओं की समस्याओं को उठाया गया है. फिल्म के जरिए पारिवारिक समस्याओं और उससे होने वाले उथल पुथल को दर्शाया गया है. फिल्म में हीरोइन का रोल नेहा शुक्ला ने निभाया है. फिल्म देखकर निकले दर्शक मनोज राजपूत और नेहा शुक्ला के एक्टिंग की तारीफ करते नहीं थक रहे.

विश्व प्रसिद्ध रामोजी फिल्म सिटी में हुई है शूटिंग: फिल्म गांव का जीरो शहर का हीरो की शूटिंग हैदराबाद के विश्व प्रसिद्ध रामोजी फिल्म सिटी में शूट हुई है. फिल्म में जो खूबसूरत लोकेसन्स दिखाए गए हैं वो दर्शकों को खूब भा रहे हैं. फिल्म में जिस ग्रामीण और शहरी परिवेश को दिखाया है उसके ज्यादातर सीन रामोजी फिल्म सिटी में फिल्माए गए हैं. फिल्मों की शूटिंग के लिए दक्षिण भारत का विश्व प्रसिद्ध रामोजी फिल्म सिटी निर्माता और निर्देशकों की पहली पसंद रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post प्रधानमंत्री का यूएई में हुआ जोरदार स्वागत, प्रवासी भारतीयों ने लगाए नारे,मोदी है, तो मुमकिन है’
Next post बुलडोजर का खौफ : लालू यादव के साले सुभाष यादव, भागे-भागे पहुंचे कोर्ट खुद को किया सरेंडर