Good News : बिहार से छतीसगढ़ जाना हुआ आसान, आरा से खुलेगी दुर्ग एक्सप्रेस

भोजपुर: बिहार के आरा समेत आसपास के कई जिलों के ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब आरा से ट्रेन पकड़कर टाटा और दुर्ग जाना आसान हो जाएगा. अब आरा रेलवे स्टेशन से दुर्ग साउथ एक्सप्रेस चलेगी. यह ट्रेन अब आरा-राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ एक्सप्रेस के नाम से जानी जाएगी.

यह जानकारी केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह सांसद आरके सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि आरा से साउथ एक्सप्रेस चलाने को लेकर केन्द्रीय रेलमंत्री से अनुरोध किया गया था. उनके निवेदन पर रेलमंत्री की ओर से स्वीकृति दी की गई है.

इसके लिए उनका सभी क्षेत्रवासियों की ओर से आभार व्यक्त करते हैं. ट्रेन परिचालन की स्वीकृति मिलने पर बेजीपी के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री सह सांसद का आभार जताया है.

एक-दो दिन में तय हो जाएगी खुलने की तिथि

लंबे इंतजार के बाद पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्ग-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस का आरा रेलवे स्टेशन तक विस्तार कर दिया है. केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह सांसद आरके सिंह के अनुसार केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. आरा से परिचालन शुरू करने संबंधी सूचना भी जारी कर दी गई है. तिथि एक-दो दिन में तय हो जाएगी. यह ट्रेन आरा से खुलने के बाद बिहटा, दानापुर, पटना जंक्शन पर भी रुकेगी. यह ट्रेन आरा से रोजाना शाम को 6.45 बजे खुलेगी और दूसरे दिन शाम 8:40 बजे दुर्ग छत्तीसगढ़ पहुंचेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रहा प्रबंधन,शिक्षिका की गिरफ्तारी के बाद से ही बंद है कार्मेल स्कूल
Next post पकड़ौआ विवाह में लड़के से जबरदस्ती भरवाया मांग, लात घुसे से मारपीट