पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने केंद्र के भाजपा सरकार पर जमकर साधा निशाना, केंद्रीय एजेंसी के इस्तेमाल डराने के लिए हो रही है

रायपुर | प्रदेश के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने उनके घर पर चार दिनों तक चले आयकर विभाग के छापेमारी के मामले में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान उन्होंने केंद्र के भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। पूर्व मंत्री भगत ने कहा है की, पूरे देश में केंद्रीय एजेंसी के इस्तेमाल डराने के लिए हो रही है।

वहीं आयकर ने 5 दिनों तक हमें बाहर नहीं जाने दिया है। किसी मंत्री या किसी आदिवासी के यहां अब तक ऐसा नहीं हुआ है। इसके साथ ही पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने अपने  पुराने स्टाफ से मारपीट करने साथ ही गलत बयान लेने का भी आरोप  लगाया है।

इसके साथ ही पूर्व मंत्री भगत ने अपने बयान में  कहा है कि, उन्हें राहुल गांधी के न्याय  यात्रा में संयोजक बनाया गया था। वो कार्य्रक्रम सफल न हो इसलिए ऐसा किया गया है। सरगुजा जिले से भी लोकसभा चुनाव के लिए मेरा नाम भी उभरा गया है ।

आदिवासी क्या इतने बेईमान हो गए हैं की उनका जंगल उजड़ दिया गया है.फिर भी आदिवासी ही बेइमान है। क्या अधिकार की बात न करें या हम राजनीति में न आए।अगर ऐसा है तो आदिवासियों को गोली ही मार दी जाए पर  हम अपने अधिकार की बात उठाते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post करी पत्ता के ये फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, कड़ी पत्ता पेट से लेकर स्किन तक के लिए है लाभदायक
Next post CBI RAID: भिलाई स्टील प्लांट के जूनियर हेल्थ इंस्पेक्टर को CBI ने रंगे हाथ पकड़ा