जुआ खेलते हुए 5 व्यक्तियों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही में 45,950 रू नगदी, 52 पत्ती ताश बरामद

दुर्ग : जिले में जुआ एवं सट्टा के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दुर्ग एसएसपी के द्वारा निर्देशित किया गया था, जिसके परिपालन में एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक नरेश पटेल, प्रभारी नंदनी नगर उप निरीक्षक दाऊराम देशलहरे ध्रुव के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थानें की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था। टीम द्वारा जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु जिले में लगातार भ्रमण कर रही है। भ्रमण एवं सूचना संकलन के दौरान 28 जनवरी को एसीसीयू की टीम को सूचना प्राप्त हुयी कि थाना नंदनी नगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम अरसनारा तालाब के पास में ताश पत्ती से हार- जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना पर एसीसीयू एवं थाना नंदनी नगर की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम अरसनारा तालाब के पास, मौके पर जाकर संयुक्त रेड कार्यवाही किया गया, जहाँ पर 52 पत्ती ताश से रूपये पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 5 जूआड़ियों को पकड़ा गया। जिनके पास एवं फड़ से नगदी रकम 45,950/- रूपये एवं 52 पत्ती ताश बरामद कर आरोपियों के विरूद्ध मौके पर छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 03 के अंतर्गत कार्यवाही की गयी। अग्रिम कार्यवाही थाना नंदनी नगर से की जा रही है।

आरोपीगण :-

  1. दीपक मंडल पिता बैरनचंद मंडल उम्र 40 साल निवासी गणेश बेकरी के पास न्यू खुर्सीपार भिलाई।
  2. भूपेंद्र साहू पिता डोमार साहू उम्र 40 साल निवासी करंजा भिलाई चौकी जेवरा सिरसा दुर्ग।
  3. ताजू शेख पिता इमाम शेख उम्र 52 साल निवासी हनुमान मंदिर के पास कोहका कुरूद रोड दुर्ग।
  4. बृजेश अवस्थी पिता कृष्णदत्त अवस्थी उम्र 43 साल निवासी तेलुगू स्कूल के पास जोन 03 खुर्सीपार ।
  5. रामा बघेल पिता का स्व. नाहरसाय बघेल उम्र 55 साल निवासी जामुल अस्पताल के पास कैलाश नगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post अवैध शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
Next post दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाना हैं अनिवार्य नहीं तो होगी कार्रवाई