घर में चलने वाला था बुलडोजर, रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गए दोनों भाई, हैरान रह गए लोग

कौशांबी ; सिराथू तहसील के सुजातपुर में लोगों के आवागमन के सहूलियत के लिए एक आरओबी का निर्माण जून 2021 में शुरू किया गया था, जिसके लिए आरओबी निर्माण में कई लोगों के मकान और जमीन अधिग्रहण शासन ने किया था। अधिग्रहित किए गए लोगों को मुआवजा राशि भी शासन द्वारा दिया गया।

मुआवजा मिलने के बाद भी कुछ लोग अधिग्रहण किए गए मकान को नहीं गिराया था। इस वजह से आरओबी निर्माण में समस्या उत्पन्न हो रही थी। इस समस्या के लिए कई बार अधिकारियों और भू स्वामियों के बीच वार्ता भी हुई। उसके बावजूद जगदीश विश्वकर्मा, श्यामलाल, लल्लू, चंद्रशेखर, बच्चीलाल, अमरसिंह और कमलदीप ने अपना कब्जा नहीं हटाया।

रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गए दोनों भाई

प्रशासन ने बुधवार को सुजातपुर बम्हरौली पहुंचकर सबसे पहले जगदीश विश्वकर्मा की बाउंड्रीवाल और मकान को ढहाया। उसके बाद बच्ची लाल, श्यामलाल, कमलदीप का मकान बुलडोजर के माध्यम से गिराया।

अमर सिंह और चंद्रशेखर ने दस्ता देखते ही अपने से मकान गिराना शुरू कर दिया, लेकिन जैसे ही बुलडोजर अमर सिंह का मकान गिराना शुरू किया तो अमरसिंह और उसका भाई जयसिंह रेलवे पटरी पर जाकर बैठ गए, जिस पर प्रशासन ने उन्हें समय दे दिया।

ध्वस्तीकरण कार्यवाही के समय सेतु निगम के असिस्टेंट इंजीनियर आर के सिंह तोमर, नायब तहसीलदार चायल अंकिता पाठक, नायब तहसीलदार सिराथू। संजय सिंह,  राजस्व टीम, सेतु निगम के अन्य कर्मचारी व कड़ा धाम, कोखराज, पैंसा, एक गाड़ी रिजर्व पुलिस बल और फायर ब्रिगेड मौजूद रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post 18 प्रकार के परम्परागत व्यवसायों के लिए मिलेगा प्रशिक्षण, अनुदान एवं ऋण
Next post ED RAID: पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के घर मिला कुबेर का खजाना, विदेशी बंदूकें, सोने की छड़ें, कई कार्टन शराब