5 हजार के लिए बेटे ने माँ को उतारा मौत के घाट, टूकड़े कर संगम में आधी रात लाश को बहाने का किया कोशिश

नई दिल्ली : बिहार के रहने वाले एक युवक की शर्मनाक घटना सामने आई है जहां एक बेटे ने अपनी मां की क्रूरता से हत्या कर दी। हरियाणा से आरोपी बेटा अपनी मां की लाश को सूटकेस में भरकर पहले गाजियाबाद आया फिर प्रयागराज पहुंचा। वह संगम में आधी रात को लाश प्रवाहित करने के लिए इधर-उधर घूम रहा था, इस दौरान गश्त कर रही पुलिस ने उससे पूछताछ की और सूट केस की तलाशी ली। सूटकेस खोलते ही पुलिस हैरान रह गई और पूरी वारदात की पोल खुल गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी छात्र आईआईटी की तैयारी कर रहा था। डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि युवक गोपालगंज बिहार का रहने वाला हिमांशु है। वह अपनी मां प्रतिमा देवी के साथ हरियाणा के हिसार में रहता था और वहां हिसार में ही काम करता था। 13 दिसंबर को हिमांशु ने अपनी मां से पांच हजार रुपये की मांग की। उसकी मां ने रुपए न होने की बात कहकर उसे पैसे देने से मना कर दिया तो वह गुस्से से आग बबूला हो गया. इसके बाद उसने अपनी मां का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इस वारदात की भनक मकान मालिक को भी नहीं हो पाई। इसके बाद हिमांशु ने अपने मां के शव के टुकड़े कर एक बड़े से सूटकेस में बंद करके ठिकाने लगाने की सोची। सूटकेस में मां के शव को भरकर वह हिसार के हंसी रेलवे स्टेशन पहुंचा। यहां से गाजियाबाद की ट्रेन पकड़ी और फिर गाजियाबाद से प्रयागराज की ट्रेन पकड़ी।

संगम पर वह अपनी मां के शव को प्रवाहित करना चाह रहा था पर अंधेरा होने से वह कुछ समझ नहीं पा रहा था। इसके बाद कुछ लोगों ने उसे देख लिया और गश्त कर रही पुलिस को सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में हिमांशु ने बताया कि उसने आवेश में आकर अपनी मां की हत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Previous post मैनपाट में जमा पाला, कड़ाके की ठंड से लोग हाल-बेहाल
Next post तीन तलाक,हलाला के डर से मुस्लिम टीचर बनी हिंदू,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से की शादी